गर्मियों में हर भारतीय को भोजन के साथ रायता शामिल करने की एक आदत सी हो गई हैं। कई लोगों को रायता के बिना भोजन करने का मन नहीं करता है। एक तरह से रायता भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। साथ ही इसे चावल-दाल, परांठे आदि के साथ परोसा जाता है। वैसे तो इससे पहले आपने कई तरह के रायते का सेवन किया होगा। लेकिन आज हम एक आम के रायते की रेसिपी के बारे में बताने वाले है, जिसे अपने घर में आसानी से बनाकर इसे सर्व कर सकते है। तो आइये जानते है इसके बारे में।
कैसे बनाए गर्मियों में आम का रायता (How To Make Mango Raita Recipe in Summer)
सामग्री:
- काली मिर्च-1/2 चम्मच
- चाट मसाला-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
- अजवाइन- 1 चुटकी
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- पके आम-1
- चीनी-1/2 चम्मच
- दही-2 कप
आम का रायता बनाने की आसान विधि:
- आम का रायता बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में चीनी और दही को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिक्सर में 2 से 3 चम्मच आम का गूदा भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को किसी भी साफ बर्तन में निकाल लें और बचे हुए आम को डालिए।
- आम डालने के बाद इसमें जीरा पाउडर, नमक, काली मिर्च आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद ऊपर से धनिया के पत्ते को डालकर खाने के लिए सर्व कर सकते है।
प्रिय पाठकों आप में से हर कोई रायते का स्वाद चखा होगा। लेकिन आप इस गर्मी में आम का रायता बनाने की जरूर कोशिश करें, क्योंकि ये रायता बनाना सबसे आसान है। साथ ही इस लेख को अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस रायते की रेसिपी के बारे में पूर्ण जानकारी मिल जाए। साथ ही हमें अपनी बात कमेंट बॉक्स तक पहुंचा सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
आम से जुड़े और भी व्यंजन के लिए इन रेसिपीज को जरूर बनाएं।
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

