Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

महक का वज़न घटाने का सफर – 104 से 59 किलो तक

एक नूट्रिशनिस्ट होने के नाते,मेरा खुद का फिट होना बेहद जरूरी है ताकि मैं अपने क्लाइंट्स को विश्वास दिला सकूँ कि मैं उनकी मदद कर सकती हूँ | आज आप सबके साथ मैं अपनी कहानी “कैसे हुई मैं फैट से फिट ” शेयर करना चाहती हूँ | मैं अपने क्लाइंट्स की प्रॉब्लम को दिल से समझ सकती हूँ क्योंकि इससे मैं खुद गुज़री हूँ | बस थोड़े से स्नेह और बुलंद हौसले से कुछ भी पाया जा सकता है | मेरा सफर आपको बताएगा कि कुछ भी असंभव नहीं है |

घर में सबसे छोटी और सबसे लाड़ली – ऐसा था मेरा बचपन | सब मुझ पर इतना प्यार निछावर करते थे कि ये खा ले वो खा ले लगा रहता था | यकीन मानिये बचपन में मुझे कुछ मना नहीं था | तेल में तले पकोड़े खूब सारी चटनी के साथ, पेस्ट्रीज, वेफर्स, चॉक्लेट न जाने क्या क्या | क्योंकि मम्मी न देती तो मासी दे देती | खूब प्यार जो करते थे लेकिन वो प्यार मेरे शरीर पर भारी पड़ने लग गया | पर एक दिन माँ ने एहसास दिलाया कि कोई कुछ खाने को दे तो तुम मना नहीं कर पाती लेकिन अपने शरीर का आदर करना सीखो | और उस दिन से मैंने खाने से ध्यान हटा, स्पोर्ट्स पर ध्यान लगाया और अपनी हेल्थ की एहमियत को समझा |

कुछ सालों बाद शादी हो गयी | इंडिया में शादी के बाद रिश्तेदारों और दोस्तों के खाने पर बुलाने के न्योतों ने मेरे वज़न को बढ़ाना शुरू कर दिया | और एक दिन मुझे भगवान ने दुनिया का सबसे खूबसूरत गिफ्ट दिया -मेरा बेटा ! आप विश्वास नहीं करेंगे डिलीवरी के समय मेरा वज़न 100 kg तक पहुंच गया | मेरे बढ़े वजन की वजह से, हर बीतता दिन मेरी मुश्किलें बढ़ाता गया और एक दिन मैंने निर्णय लिया – अगर मुझे अपने बच्चे के साथ इस टाइम को एन्जॉय करना हैं तो फिट रहना जरुरी हैं |

और फिर हुई मोटापे से मेरी जंग शुरू | 11 महीने का ये सफर आसान नहीं था लेकिन अनुशासन, आस्था और सब्र हर मुश्किल का इलाज हैं |और मेरा वजन 59 Kg हो गया |

चलिए लें चलती हूँ मैं आपको भी अपने इस सफर में –

 

 

 

 

 

 

मुझे आपको ये बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि ऊपर लिखे आसान से नियमों को अपनाकर मैंने 11 महीनो में अपना वज़न 45 kg कम किया |

अपनी फोटो आपके साथ शेयर करना चाहती थी ताकि मैं, मेरे जैसी कई औरतों की वज़न घटाने के सफर की एक छोटी सी प्रेरणा बन पाऊ |

चित्र स्त्रोत -Nowcosm, daily herald,gymaholic, easy health options, livestrong.com, huffington post,frog fitness