मेथी मटर मलाई लंच या डिनर के लिए एक परफेक्ट फूड डिश है। क्योंकि सर्दियों के मौसम में तो मेथी मटर मलाई को काफी चाव से खाया जाता है। साथ ही मेथी, मटर और उसमें पड़ने वाली फ्रेश मलाई का कॉम्बिनेशन खाने वाले को सब्जी की तारीफ करने पर मजबूर कर देता है। किसी खास मौके के लिए या घर में कोई गेस्ट आ जाए तो भी आप मेथी मटर मलाई को बना सकते हैं।
अगर आपने अब तक मेथी मटर मलाई की रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं मेथी मटर मलाई की रेसिपी।
कैसे बनाएं मेथी मटर मलाई की रेसिपी (How to Make Methi Matar Malai Recipe)
सामग्री:
- मेथी- 250 ग्राम
- मक्खन- 3 टेबल स्पून
- तेल- 1/4 कप
- लहसुन- 5 से 8 कली
- प्याज- 1 कप
- टमाटर- 1 कप
- हरी मिर्च- 4
- काजू- 5 से 7
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
- हल्दी- 1/4 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- जीरा- 1 टी स्पून
- हींग- 1 चुटकी
- मटर दाने- 1 कप
- दूध- 1/4 कप
- गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
- मलाई- 1/2 कप
- पानी- जरूरत के मुताबिक
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले टेस्टी मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में बटर डालकर गर्म करें।
- जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें कटी हुई मेथी डालकर रोस्ट करें।
- रोस्ट करने के बाद मेथी को एक बाउल में निकाल लें।
- अब पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और काजू डालकर सभी को भूनें।
- कुछ देर भूनने के बाद इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया, थोड़ा सा पानी और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं।
- जब मिश्रण मैश होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सर में डालकर ग्राइंड करें और उसकी प्यूरी तैयार कर लें।
- इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेल और मक्खन डालकर गर्म करें।
- गर्म होने के बाद इसमें जीरा और हींग डालकर भूनें।
- इसके बाद तैयार की हुई प्यूरी डालकर पकाएं।
- कुछ देर बाद कश्मीरी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें।
- जब प्यूरी में से तेल अलग हो जाए तो इसमें मटर के दाने डालें।
- जब मटर के दानें पर जाएं तो इसमें गरम दूध डालें।
- ध्यान रखें कि ग्रेवी में गरम दूध ही डालना है।
- इसके बाद ग्रेवी में रोस्ट की मेथी और गरम मसाला डालकर पकाएं।
- आखिर में सब्जी में फ्रेश मलाई एड करें।
- कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- स्वाद से भरपूर मेथी मटर मलाई की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
- इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप लंच या डिनर में कुछ अलग तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मेथी मटर मलाई की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मेथी मटर मलाई की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Fenugreek Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा मेथी के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें क्यों?
Makhmali Malai Kofta: घर पर आए हुए मेहमानों के लिए बनाएं मख़मली मलाई कोफ्ते की रेसिपी
Aate Ki Sabji Recipe: कुछ अलग खाना है तो बनाएं आटे की सब्जी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका
Tomato Upma Recipe: नाश्ते में बनाएं टमाटर उपमा की रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

