Search

Home / hindi recipe / Makhmali Malai Kofta: घर पर आए हुए मेहमानों के लिए बनाएं मख़मली मलाई कोफ्ते की रेसिपी

कैसे बनाएं मखमली मलाई कोफ्ते की रेसिपी

Makhmali Malai Kofta: घर पर आए हुए मेहमानों के लिए बनाएं मख़मली मलाई कोफ्ते की रेसिपी

Marketing Team | जनवरी 17, 2023

भारतीय घरों में खाने और मेहमानों दोनों का अलग ही महत्व होता है। साथ ही जब घर में मेहमान आते है तो अलग-अलग पकवानों से उनका स्वागत होता है। चाय कॉफी से लेकर डिनर में क्या होगा, हर चीज की पहले ही तैयारी कर ली जाती है। खास मेहमानों के लिए तो खास डिशेज बनाई जाती हैं। कोफ्ता एक ऐसी डिश है, जो हर घर के सदस्यों के बीच पसंद किया जाता है।

 

Makhmali Malai Kofta

 

फिर चाहे वह पनीर कोफ्ता हो, मलाई कोफ्ता, लौकी का कोफ्ता या फिर मखमली कोफ्ता। इन सबमें एक और खासियत है, कि भले ही इन सभी डिशेज के आगे कोफ्ता लगता है, लेकिन इन सबको बनाने की विधि बेहद अलग है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं मखमली कोफ्ते के बारे में। जिसे बनाना काफी आसान है। तो आइये जल्दी से जान लेते है मख़मली मलाई कोफ़्ते की रेसिपी के बारे में।

 

कैसे बनाएं मख़मली मलाई कोफ्ते की रेसिपी (How to Make Makhmali Malai Kofta Recipe)

 

सामग्री:

 

  • मक्का का आटा दूध में मिला हुआ- 1 कप
  • घी- 4 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • खसखस- 1 चम्मच
  • नारियल- 2 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- 1 चम्मच
  • धनिया- 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार

 

कोफ्ता बनाने के लिए:

 

  • मैदा- 50 ग्राम
  • खोया- 200 ग्राम
  • मीठा सोडा- एक चुटकी
  • घी- तलने के लिए

 

मख़मली मलाई कोफ्ता बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले एक बाउल में खोया लें और इसमें मैदा और मीठा सोडा मिक्स कर लें।
  • अब इसमें थोड़ा पानी डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें और कोफ्ते का शेप दें।
  • इसके बाद इसे घी में अच्छे से तल लें।
  • गोल्डन होने तक इसे तलें और निकालकर अलग रख दें।
  • ग्रेवी बनाने के लिए खसखस और नारियल को पानी में भिगोकर रख दें और फिर इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
  • एक पैन में घी डालें और इसमें जीरा और अदरक डालें और इसे भूनें।
  • इसमें अब सभी मसाले डालें और अच्छे से भूनें इसे।
  • इसके बाद मसाले में से तेल निकलने लगे तो इसमें नारियल और खसखस का पेस्ट डाल दें।
  • अब इसमें मक्के का आटा और दूध डालें और अच्छे से मिलाते रहें।
  • हल्का पानी डालकर इस ग्रेवी को कम से कम 10 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें नमक और कोफ्ते बॉल्स डालें।
  • अब 2 से 4 मिनट इसे पकाएं और गरमा-गरम सर्व करें।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप घर आए मेहमानों को कुछ अलग तरह की रेसिपी ट्राई करवाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में मख़मली मलाई कोफ्ते की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो इस मखमली मलाई कोफ्ते की रेसिपी का स्वाद चख सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Mooli Kofta Recipe: लंच, डिनर में लौकी के बजाय बनाएं मूली के कोफ्ते, मिलेगा गज़ब का स्वाद!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Matar Ke Chilke Ki Recipe: कूड़े में फेंकने के बजाय घर में ऐसे बनाएं मटर के छिलके की रेसिपी

Lunch Recipes In Hindi: 14 वो रेसिपीज़ जो लंच में बनाने के लिए हैं बेस्ट

Til Gud Paratha Recipe: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में बनाएं तिल गुड़ का परांठा, जानें बनाने का तरीका

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *