Search

Home / hindi recipe / Til Gud Paratha Recipe: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में बनाएं तिल गुड़ का परांठा, जानें बनाने का तरीका

कैसे बनाएं तिल गुड़ का परांठा

Til Gud Paratha Recipe: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में बनाएं तिल गुड़ का परांठा, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | जनवरी 16, 2023

सर्दियों में तिल गुड़ पराठा एक बढ़िया ब्रेकफास्ट हो सकता है। क्योंकि तिल और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और ये शरीर को गर्माहट रखने में मदद भी करते हैं। साथ ही तिल गुड़ पराठा का स्वाद भी काफी लाजवाब होता है।

 

Til Gud Paratha Recipe

 

अगर आपने अब तक तिल गुड़ पराठा को बनाकर नहीं देखा है और इस सर्दी में इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो हमारी बताई गई रेसिपी आपको काम आ सकती है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि सर्दी में कैसे बनाएं तिल गुड़ का परांठा

कैसे बनाएं तिल गुड़ का परांठा रेसिपी (How to Make Til Gud Paratha Recipe)

 

सामग्री:

 

  • भुना तिल- 1/2 कटोरी
  • गेहूं आटा- 1 कटोरी
  • गुड़- 1/2 कटोरी
  • देसी घी- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- 1 चुटकी

 

तिल गुड़ परांठा बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले तिल गुड़ का पराठा बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा छानकर डाल दें।
  • अब इसमें चुटकीभर नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
  • आटा गूंथने के बाद इसे सैट होने के लिए एक कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • इस बीच एक कड़ाही लें और उसमें तिल डालकर धीमी आंच पर भूनें।
  • तिल को तब तक भूनना है जब तक इसका रंग हल्का गुलाबी होकर चटकने न लगे।
  • इसके बाद भुना तिल एक बाउल में निकाल लें।
  • अब एक बड़ी बाउल लें और उसमें पहले गुड़ का चूरा डाल दें।
  • इसके बाद भुना हुआ तिल डालकर दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाते हुए एकसार कर लें।
  • पराठे के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है।
  • अब आटा लेकर उसे एक बार और गूंथे फिर समान अनुपात में लोइयां बना लें।
  • अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करने रख दें।
  • जब तक तवा गर्म हो रहा है।
  • ऐसे लोई लेकर उसे थोड़ा सा गोल बेलें।
  • इसमें तैयार किया मसाला बीच में रखकर बंद कर दें।
  • इसके बाद लोई को गोल कर चपटा करें और पराठा बेल लें।
  • जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैलाएं और पराठा डाल दें।
  • अब पराठे को कुछ देर तक सिकने दें, इसके बाद पराठा पलट दें और उसके ऊपर की ओर घी लगाएं।
  • पराठा दोनों ओर से अच्छी तरह से सिक जाए, इसके लिए उसे बीच-बीच में पलटते रहें।
  • ध्यान रखें कि पराठे को गोल्डन और कुरकुरा होने तक सेकना है, इसके बाद एक प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह एक-एक कर सारे तिल गुड़ पराठे सेक लें।
  • नाश्ते के लिए स्वाद और पोषण से भरपूर तिल गुड़ पराठे तैयार हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इन सर्दियों में तिल गुड़ का परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना भी काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Gobhi Paneer Paratha Recipe: सर्दियों में बनाएं गोभी पनीर का परांठा, स्वाद में है लाज़बाव

Sahjan Paratha Recipe: सर्दी में हेल्दी खाना चाहते है, तो बनाएं सहजन का परांठा, जानें कैसे?

Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा

Masala Missi Roti: लच्छा परांठा और रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं मसाला मिस्सी की रोटी

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *