Home / hindi recipe / Kunal Kapoor Recipe: कुणाल कपूर की ये रेसिपी बनाएगी आपकी लोहड़ी को और भी खास
Chef Kunal Kapoor Recipe: नए साल में सर्दी के तापमान के साथ-साथ पहले ही महीने में आने वाले त्योहार लोहड़ी के लिए भी लोगों का उत्साह अपनी चरम सीमा पर होता है। लोहड़ी एक पंजाबी त्योहार है, जिसे शीतकालीन संक्रांति के बाद और सूर्य के अपनी उत्तर दिशा की ओर बढ़ने के उपलक्ष में मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार अग्नि देव को भी खुश करने के लिए जाना जाता है, जिसके लिए आग को तिल, गजक, गुड़, मूंगफली और पॉपकॉर्न जैसे विंटर फूड (winter food) का भोग चढ़ाया जाता है।
आप साधारणता बाज़ार से खरीदे सामान या घर पर बनाए हुए भोग का प्रयोग अग्नि देव को खुश करने के लिए करते होंगे लेकिन नए साल के साथ इस बार हम अग्नि देव को खुश करने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। हाल ही में सेलिब्रिटी शेफ कुनाल कपूर ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर तिल और गुड़ के लड्डू की रेसिपी साझा की है जो 2022 की लोहड़ी (Lohri 2022) को खास बनाने के लिए आपकी मदद कर सकती है।
Source: YouTube
आप भी कुनाल कपूर की रेसिपी (Kunal Kapoor Recipe) पर अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही हमारे साथ ट्राई करें तिल पट्टी की रेसिपी।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)