होम / रेसपीज़ / तिल पट्टी

Photo of Til patti by Bharti Panchariya - Sharma at BetterButter
2451
1
0.0(0)
0

तिल पट्टी

Dec-23-2018
Bharti Panchariya - Sharma
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

तिल पट्टी रेसपी के बारे में

तिल और शक्कर से बना यह पदार्थ सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है।मुझे ये रेसिपी मेरी दादी ने 25साल पहले सिखाई थी।आज वो संसार में नहीं है पर हर बार ये तिलपट्टी बनाते समय उनको याद करती हूँ।

रेसपी टैग

  • कठिन
  • उत्तर भारतीय
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. सफेद तिल - 250 ग्राम
  2. शक्कर - 200 ग्राम
  3. इलायची पावडर - आवश्यकतानुसार
  4. तेल - चिकनाई के लिए

निर्देश

  1. तिल को कढ़ाही में धीमी आंच पर अच्छी तरह सेक लें।
  2. किचन प्लेटफार्म पर और बेलन पर थोड़ा तेल लगा लें।
  3. कढ़ाही में 1/4कप शक्कर डालकर चाशनी बनाएं, पानी नहीं डालना है।
  4. शक्कर पिघलने पर इलायची पाउडर डालकर आंच से उतारें।
  5. तुरंत 1/4 कप से थोड़ा ज्यादा तिल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  6. गरम रहते मिश्रण ही प्लेटफार्म पर डालकर चिकने बेलन से बेल लें।
  7. तैयार तिलपट्टी बटर पेपर पर रखें।
  8. इसी तरह पूरी शक्कर और तिल की पट्टियां बना लें।
  9. ध्यान रहे शक्कर और तिल के एक बार जो माप लिया है वही रखें।
  10. मिश्रण गरम रहते ही बेलना जरूरी है अतः अपने हाथों का ध्यान रखें, शक्कर पिघलने पर बहुत गरम होती है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर