कोई भी खास मौका या त्योहार बिना मीठे के सेलिब्रेट नहीं होता है। बेसन से बनने वाली मिठाइयों जैसे लड्डू और चक्की को फेस्टिवल के दौरान काफी बनाया जाता है, लेकिन बेसन से बनने वाले मोहनथाल की भी किसी खास अवसर पर काफी डिमांड बढ़ जाती है, लगभग चक्की की तरह ही नजर आने वाली मोहनथाल मिठाई गुजरात की फेमस स्वीट डिश है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद आता है।
मोहनथाल को बनाना काफी आसान है और इसे कुछ दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है। स्वाद से भरपूर मोहनथाल देशभर में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। मुंह में रखते ही घुलती सी महसूस होने वाली इस मिठाई को बनाना सरल है और इसके लिए बेसन, दूध, चीनी समेत अन्य सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। तो आइए जानते हैं मोहनथाल की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं मोहनथाल की रेसिपी- How to Make Mohanthal Recipe
सामग्री:
- बेसन- 3 कप
- देसी घी- 1 1/4 कप
- दूध- 1 कप
- मावा- 1/2 कप
- सिल्वर वर्क- 2
- इलायची पाउडर- 1/4 टी स्पून
- ड्राई प्रूट्स कटे- 1 टेबल स्पून
- मीठा केसरिया रंग- 1 चुटकी
- चीनी- 1 1/2 कप
मोहनथाल बनाने की आसान विधि:
- स्वादिष्ट मिठाई मोहनथाल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में 3 कप बेसन, एक चौथाई कप घी और एक चौथाई कप दूध डालकर बेसन को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब बेसन तब तक मिलाएं जब तक कि इसमें नमी पूरी तरह से न आ जाए।
- बेसन को दानेदार होने तक रगड़ते रहना है।
- इसके बाद बेसन को एक बड़े छेद वाली छिलनी में डालकर छान लें, इससे बेसन की बनावट दानेदार नजर आने लगती है। इसके बाद बेसन को अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में 1 कप देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें बेसन का तैयार मिश्रण डालें और आंच धीमी कर भूनें।
- अब बेसन को लगभग 20 मिनट तक भूनें, इससे बेसन सुनहरा भूरा हो जाएगा और कड़ाही को छोड़ने लगेगा।
- इसके बाद बेसन में आधा कप दूध डालकर मिलाएं।
- अब बेसन को चलाते हुए तब तक पकाना है जब तक कि दूध बेसन में पूरी तरह से एब्जॉर्ब न हो जाए।
- इसके बाद बेसन एक बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद चाशनी बनाएं और एक कड़ाही में चीनी और आधा कप पानी डालकर उबालें।
- अब ध्यान रखें कि एक तार की चाशनी तैयार करना है।
- इसके बाद चाशनी में केसरिया मीठा रंग डालें और मिक्स करें।
- अब चाशनी में आधा कप मावा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसे तब तक मिलाना है जब तक कि चाशनी और मावा एकसार न हो जाए।
- इसके बाद इस मिश्रण में भुने बेसन का मिश्रण डालकर ठीक ढंग से मिलाएं।
- जब बेसन अच्छी तरह से मिल जाए तो इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि ये कड़ाही न छोड़ने लग जाए।
- इसके बाद मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
- अब एक थाली या ट्रे के तले मे घी लगाकर चिकना करें और उसमें तैयार मिश्रण को डालकर समान अनुपात में फैला दें।
- इसके बाद सैट होने के लिए छोड़ दें।
- जब मोहनथाल सेट हो जाए तो उस पर सिल्वर वर्क लगाएं और काट लें।
- आखिर में मोहनथाल को ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
- इसे कुछ दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप कुछ मीठा खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में मोहनथाल की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी गुजरती मोहनथाल की रेसिपी को आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Suji Medu Vada Recipe: घर में झटपट ऐसे बनाएं सूजी से मेदू वड़ा की रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब
Tandoori Mushroom Recipe: शाम को ब्रेकफास्ट में बनाना हो स्पेशल तो ट्राई करें ये तंदूरी मशरूम
Multigrain Methi Thepla: ब्रेकफास्ट में लजीज़ खाना चाहते है तो बनाएं मल्टीग्रेन मेथी थेपला
Sabudana Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट या लंच में खाएं हेल्दी साबूदाना डोसा, मिलेगी भरपूर एनर्जी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

