बेसन और बूंदी से बने लड्डू तो आपने कई बार खाए और खिलाए होंगे। लेकिन इस भाई दूज अपने टेस्ट में थोड़ा बदलाव करते हुए ट्राई करें पान के लड्डू। जी हां, ये टेस्टी लड्डू घर पर आसानी बन जाते हैं और इन्हें बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो आइए जल्दी से जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं ये टेस्टी पान के लड्डू।
कैसे बनाएं पान के लड्डू की रेसिपी (How to Make Paan Ladoo Recipe)
सामग्री:
- खोया- 1/2 कप
- पेठा- 1/2 कप
- काजू- 6
- पान के पत्ते- 6
- गुलकंद- 1/2 कटोरी
- ताजे गुलाब की पत्तियां- 2 गुलाब
- घिसा नारियल- 1/2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क- 3 चम्मच
- पिसी सौंफ- 1 चम्मच
- इलायची- 1/2 चम्मच
- नारियल का बूरा – 4 चम्मच
- पिसी खस सीरप
पान के लड्डू बनाने की आसान विधि:
- पान के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पेठा, खोया और नारियल अच्छे से कद्दूकस करके रख लें।
- इसके बाद एक बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क, पिसी सौंफ, इलायची और कटे हुए मेवे डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब पान के पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर बर्तन में मिक्स करके फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दें।
- जब यह मिश्रण सेट हो जाए तो लड्डू बांधना शुरू करें।
- लड्डू के बीच में गुलकंद डालकर गोल-गोल घुमा लें।
- अब लड्डू की कोटिंग के लिए नारियल का सूखा बुरा, पिसी खस का सीरप और आधा चम्मच सौंफ आपस में मिला लें।
- इसके बाद लड्डू को गुलाब के फूल से सजाकर सर्व करें।
अगर इस भाई दूज पर्व पर कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहती है, तो आज ही पान के लड्डू की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है, और ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस पान के लड्डू को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Til Ke Laddu: सर्दियों में तिल के लड्डू के फायदे और बनाने की विधि
रणवीर ब्रार की इस विधि से बनाइए बूंदी के लड्डू! बनेंगे हलवाइयों से भी बेहतरीन
अब मिठाई बताएगी आपका व्यक्तित्व, जानिए अपनी राशि के हिसाब से
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

