बारिश के मौसम में टेस्टी फूड के साथ दिन की शुरुआत करना चाहते हैं तो पालक पूरी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। बेहतरीन स्वाद के साथ ही पोषण से भी भरपूर होती है पालक पूरी। साथ ही रिमझिम बारिश के दौर के बीच ब्रेकफास्ट में गर्मागर्म पालक की पूरी को काफी पसंद किया जाता है। पालक पूरी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है।
बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए भी पालक पूरी एक परफेक्ट फूड डिश है। इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। पालक पूरी बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरुरत भी नहीं पड़ती है। नाश्ते में सिंपल पराठों से बोर हो चुके हैं तो भी पालक पूरी को ट्राई कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पालक पूरी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं पालक पूरी की रेसिपी- How to Make Palak Puri Recipe
सामग्री:
- आटा- 2 कप
- पालक कटी- 250 ग्राम
- अदरक पेस्ट- 1 टी स्पून
- हरी मिर्च का पेस्ट- 1 टी स्पून
- गरम मसाला- 1 टी स्पून
- अजवायन- 1/4 टी स्पून
- अमचूर पाउडर- 1 टी स्पून
- तेल
- नमक- स्वादनुसार
पालक पूरी बनाने की आसान विधि:
- ब्रेकफास्ट में टेस्टी पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले बड़े पत्तों वाली नरम पालक का चुनाव करें।
- इन्हें पानी में धोएं और मोटे डंठल तोड़कर पत्ते अलग कर दें।
- अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें पालक के पत्ते डालकर उबालें।
- पालक पत्ते नरम होने के बाद गैस बंद कर दें और पत्तों को पानी से निकालकर मिक्सर में ट्रांसफर करें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- तैयार पेस्ट को एक बर्तन में ट्रांसफर कर लें।
- अब एक बर्तन में आटा छान लें और उसमें पालक का पेस्ट, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, अजवाइन डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद आटे में गर मसाला अमचूर पाउडर, 1 चम्मच तेल डालकर मिलाएं।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के लिए सख्त आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और एक लोई लेकर उसे पूरी के आकार में बेल लें।
- इसी तरह 4 से 5 पूरियां बेलकर रख लें।
- एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और तेल गर्म हो जाने के बाद बेली हुई पूरियां एक-एक करते हुए कड़ाही में डालते जाएं।
- पूरियां पलट-पलटकर तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग हल्का सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाएं।
- इसके बाद पालक पूरी को एक प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारी लोइयों से पूरियां बेलते हुए उन्हें तेल में तल लें।
- अब नाश्ते के लिए टेस्टी पालक पूरी तैयार हो चुकी हैं।
- इन्हें अचार, चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
झमाझम बारिश के बीच गरमा-गरम कुछ खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पालक पूरी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पालक पूरी रेसिपी का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Chicken Pakoda Recipe: बारिश का डबल मज़ा लेने के लिए बनाएं चिकन पकोड़ा की रेसिपी
Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा
Aloo ka Cheela Recipe: बारिश के मौसम में चाय का डबल मज़ा लेने के लिए बनाएं आलू का चीला
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

