मिलावटी भोजन खाने से न सिर्फ मुंह का स्वाद खराब होता है बल्कि इसका बुरा असर व्यक्ति की सेहत पर भी साफ नजर आने लगता है। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में खाने पीने की चीजों में मिलावट की खबरें भी सामने आने लगी हैं। अगर आप इस दिवाली घर आने वाले मेहमानों को मिलावटी मिठाई के साइड इफेक्ट्स से बचाना चाहते हैं तो ट्राई करें ये टेस्टी पनीर गुलाब जामुन की ये रेसिपी।
कैसे बनाएं पनीर गुलाब जामुन की रेसिपी (How to Make Paneer Gulab Jamun)
सामग्री:
- खोया- 300 ग्राम
- पनीर- 100 ग्राम
- मैदा- 50 ग्राम
- चीनी- 600 ग्राम
- इलाइची- 2 से 3
- घी- फ्राई करने के लिए
पनीर गुलाब जामुन बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले पनीर गुलाब जामुन बनाने के लिए चाशनी बनानी होगी।
- इसके लिए 2 कप पानी में चीनी डालकर घुलने तक पकाएं।
- इसके बाद गैस को 2 से 3 मिनट के लिए कम करके चाशनी में इलाइची पाउडर मिला दें।
- अब मावा को हल्का गरम करके पनीर को एक प्लेट में निकालकर हथेली से मसल लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि मावा और पनीर को मिक्स करके सॉफ्ट होने तक मसलना है।
- अब इसमें मैदा को मिक्स करके चिकना मिश्रण तैयार करके हाथ से छोटी लोई लेकर गोल करके हुए एकदम चिकना कर लें।
- अब आप चाहें तो गुलाब जामुन में चिरौंजी और किशमिश के 1-1 दाने रख सकते है।
- इसके बाद सारे गुलाब जामुन इसी तरह बनाकर तैयार कर लें।
- अब गुलाब जामुन तलने के लिए कड़ाही में घी तेज गर्म कर लें और फिर ठंडा होने पर गुलाब जामुन डालकर धीमा आंच पर ब्राउन होने तक तलें।
- इसके बाद इन्हें निकालकर चाशनी में डालते जाएं।
- इसी तरह सारे गुलाब जामुन तैयार कर लें।
- करीब 10 मिनट तक चाशनी में पड़े रहने के बाद आपके टेस्टी पनीर गुलाब जामुन बनकर तैयार हो जाते हैं।
- अब आप इन्हें घर आए मेहमानों को गरमा-गरम सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप इस दिवाली पर कुछ स्पेशल खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में पनीर जामुन की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि यह रेसिपी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इस रेसिपी को बनाना भी काफी आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Flower Mathri Recipe: इस दिवाली पर नमकीन की लिस्ट में शामिल करें ये फ्लॉवर मठरी
Diwali Dhania Ke Laddu Recipe: दिवाली के लिए बनाएं धनिया के लड्डू, जानें रेसिपी
Almonds Chocolate Recipe: दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए बनाए बादाम चॉकलेट की रेसिपी
Mawa Kachori Recipe: इस दिवाली आलू-प्याज की जगह ट्राई करें मावा कचौड़ी की ये रेसिपी
Churmur Chaat Recipe: दिवाली में बनाएं कलकत्ता फेमस चटाकेदार चुरमुर चाट, होगी तारीफ
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

