Search

Home / hindi recipe / Churmur Chaat Recipe: दिवाली में बनाएं कलकत्ता फेमस चटाकेदार चुरमुर चाट, होगी तारीफ

कैसे बनाएं कलकत्ता फेमस चटाकेदार चुरमुर चाट

Churmur Chaat Recipe: दिवाली में बनाएं कलकत्ता फेमस चटाकेदार चुरमुर चाट, होगी तारीफ

Marketing Team | अक्टूबर 20, 2022

दिवाली पार्टी पर अगर आप अलग-अलग स्नैक्स तैयार कर रहे हैं तो इसमें से एक चुरमुर चाट को रखें। कलकत्ता की गलियों में मिलने वाली ये चाट काफी फेमस है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। साथ ही इसी के साथ इसमें तेल और घी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में ये हेल्दी भी है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है कैसे बनाई जाती है चुरमुर चाट की रेसिपी

 

Churmur Chaat Recipe

कैसे बनाएं चटाकेदार चुरमुर चाट की रेसिपी (How to Make Churmur Chaat Recipe)

 

सामग्री:

 

  • आलू
  • चना
  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च
  • इमली का पानी
  • इमली की खट्टी-मीठी चटनी
  • पापड़ी या गोल गप्पे
  • नमक
  • मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला
  • भुना जीरा

 

चटाकेदार चुरमुर चाट बनाने की आसान विधि:

 

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू और चना को उबाल लें।
  • इसी के साथ इमली को पानी में भिगोएं और इमली की चटनी बनाएं।
  • अब आलू उबल जाए तो इसके काट लें और छोटे-छोटे टुकड़े करें। फिर इसमें उबले चने डालें।
  • अब इसमें सभी मसालें और इमली के पानी और इमली की चटनी डालें।
  • अब हरी मिर्च को पीस लें और इसमें डालें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसमें आपको आलू को मैश करना है।
  • अब पापड़ी या गोल गप्पे को तोड़ कर इसमें डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • सर्विंग पत्ते पर निकालें और इसमें हरा धनिया डालकर सर्व करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस दिवाली पर कलकत्ता फेमस चटाकेदार चुरमुर चाट की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही इस रेसिपी को जरूर बनाएं। साथ ही ये चटाकेदार चाट को बनाना भी काफी आसान है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

9 Detox Water: त्योहारों की थकान को हटाने के साथ शरीर को दें तत्काल ताजगी का एहसास

Almonds Chocolate Recipe: दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए बनाए बादाम चॉकलेट की रेसिपी

Mawa Kachori Recipe: इस दिवाली आलू-प्याज की जगह ट्राई करें मावा कचौड़ी की ये रेसिपी

Flower Mathri Recipe: इस दिवाली पर नमकीन की लिस्ट में शामिल करें ये फ्लॉवर मठरी

Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई का तरीका और उसके फायदे

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *