Search

Home / hindi recipe / Mawa Kachori Recipe: इस दिवाली आलू-प्याज की जगह ट्राई करें मावा कचौड़ी की ये रेसिपी

कैसे बनाएं मावा कचौड़ी की ये स्पेशल रेसिपी

Mawa Kachori Recipe: इस दिवाली आलू-प्याज की जगह ट्राई करें मावा कचौड़ी की ये रेसिपी

Marketing Team | अक्टूबर 19, 2022

आपने आज तक आलू, प्याज, दाल, पनीर और मटर से बनी कई तरह की कचौड़ी का स्वाद लिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी मावा कचौड़ी खाई है? त्योहारों पर लोग अक्सर अपने दोस्तों और घर आने वाले मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए कुछ स्पेशल खिलाना चाहते हैं।

 

Mawa Kachori Recipe

 

अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो अपनी रसोई में बेहद कम समय में तैयार करें मावा कचौड़ी। साथ ही मावा कचौड़ी का स्वाद लाजवाब होता है। अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाकर स्टोर भी किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं मावा कचौड़ी की रेसिपी

कैसे बनाएं मावा कचौड़ी की रेसिपी (How to Make Mawa Kachori Recipe)

सामग्री:

 

  • मैदा- 200 ग्राम
  • 400 ग्राम घी कचौड़ी तलने के लिए
  • 1 कप पिसी हुई चीनी
  • केसर के धागे- 4 से 5
  • मावा- 200 ग्राम
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • चाशनी के लिए- 2 कप पानी और 4 कप चीनी
  • काजू- 1 कटोरी कटा हुआ और पिस्ता, बादाम
  • छोटी इलायची- 3 कुटी हुई

 

मावा कचौड़ी बनाने की आसान विधि:

 

  • मावा कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच घी और पानी डालकर मैदा का आटा गूंथकर 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए एक तरफ रख दें।
  • ध्यान रखें, मावा कचौड़ी तैयार करने के लिए आटा हमेशा सॉफ्ट ही गूथें।
  • इसके बाद एक पैन में 200 ग्राम मावा डालकर मध्यम गैस पर सुनहरा होने तक भूनें।
  • मावा भून जाने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब सभी ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
  • इसके बाद मावा कचौड़ी की चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 4 कप चीनी 2 कप पानी डालकर पहले मीडियम आंच पर पकाएं उसके बाद हाई फ्लेम पर 10 मिनट तक पकाएं।
  • चाशनी को हाथ से छू कर चेक करें कि चाशनी में 2 से 3 तार बन रहे हैं कि नहीं।
  • अगर 2 से 3 तार बन रहे हैं तो समझ जाएं कि चाशनी तैयार हो चुकी है।
  • चाशनी तैयार होते ही उसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें।

 

 

मावा कचौड़ी के लिए ऐसे तैयार करें मावा:

 

  • मावा कचौड़ी के लिए मावा तैयार करते समय सबसे पहले ठंडे मावे में 1 कप पिसी हुई चीनी और कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता मिला दें।
  • अब कचौड़ी बनाने के लिए आटा और स्टफिंग पहले ही तैयार हो चुके हैं, आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें।
  • अब लोई को दबाकर कटोरी का आकार दें।
  • एक कचौड़ी में 1 चम्मच तैयार किया हुए मावे की स्टफिंग डालकर चारों तरफ से बंद करने के बाद हथेली से कचौड़ी को दबाएं।
  • ध्यान रखें, कचौड़ी को बेलन से बेलना नहीं है, हथेलियों का इस्तेमाल करके उसे बड़ा करें।
  • इसी तरह सारी कचौड़ी तैयार कर लें।
  • अब एक कढ़ाही में घी गर्म करके कचौड़ियों को सुनहरा होने तक पलट-पलट कर तलें।
  • कचौड़ी का तेल निकालने के लिए उन्हें कढ़ाही से टिश्यू पेपर पर उतारती जाएं।
  • इसके बाद सारी कचौड़ियों को चाशनी से भरे बर्तन में डालें।
  • ठंडा होने पर बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस दिवाली पर आलू-प्याज नहीं ट्राई करना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मावा कचौड़ी की ये स्पेशल रेसिपी जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को आसानी से बना सकते है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Flower Mathri Recipe: इस दिवाली पर नमकीन की लिस्ट में शामिल करें ये फ्लॉवर मठरी

Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई का तरीका और उसके फायदे

दीपावली पूजा करने का सही तरीका और विधि-विधान

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *