Home / indian festivals / Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई का तरीका और उसके फायदे
दिवाली आ रही है, और एक काम जो दिवाली में कभी पूरा नहीं हो पाता वह है घर की सफाई। भले आप हफ्तों पहले से ही दिवाली की सफाई में लग जाएं, या पूरे परिवार को ही इसमे क्यूँ न लगा लें, दिवाली की सफाई खत्म होने का नाम नहीं लेती। और अंत तक भी ghar ki safai में कुछ न कुछ काम छूट ही जाता है।
मान्यताओं के अनुसार दिवाली में माँ लक्ष्मी के आगमन के लिए लक्ष्मी पूजन का प्रावधान है, जिससे घर में सुख, समृद्धि का प्रवेश हो सके। अतः ऐसे में और भी जरूरी हो जाता है कि घर का कोना-कोना चमकाया जाए। इसके साथ ही अक्सर ऐसे समय में महिलाएं पूरे घर का भार अपने सर पर ले लेती हैं, जिसके कारण उनकी सेहत पर भी इसका बुरा असर देखने को मिलता है। यहां हम कह सकते हैं कि दिवाली की सफाई के साथ-साथ diwali ki safai की योजना और दिवाली की सफाई का तरीका पता होना भी ghr ki safai जितना ही महत्वपूर्ण होता है।
दिवाली आते ही घरों में साफ-सफाई का काम शुरु हो जाता है, और घर की महीलाएं घर के प्रत्येक सदस्य को उनका काम बांटने में लग जाती है। diwali ki safai का आपके घर के सदस्यों की संख्या से केवल तभी तक मतलब होता है, जबतक की आप अपने काम का विभाजन एक अच्छी योजना के अंतर्गत नहीं कर लेते। हाँ यह कहना गलत नहीं होगा कि एक अच्छी योजना सिर्फ एक व्यक्ति को भी मुश्किल में डाल सकती है। और इसके अलावा यह पूरी तरह से आपके घर और घर में रखे सामान पर निर्भर करेगा, कि वह कितना बड़ा और कितना ज्यादा।
वैसे हमारे घरों में सफाई करने के उपयुक्त सभी सामान पहले से ही मौजूद होते है। तो हमें ghar ki safai के नाम पर अनावश्यक खर्चे से दूर ही रहना चाहिए। लेकिन कुछ जिद्दी दागों और घर के फर्श की सफाई (अगर वह काफी टाईम से न हुई हो) के लिए आपको कुछ अलग सामान की आवश्यकता पड़ सकती है।
1.घर की सफाई की शुरुवात आपको आलमारी, बक्से और ज्यादातर ऐसी चीजो से करनी चाहिए जिनमें सामान भरा हुआ हो। सारे सामान को धूप दिखाकर सफाई के बाद ही वापस रखें। बरसात के बाद सामान में सीलन के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। अतः धूप दिखाने का यही आपके पास एक उपयुक्त समय होता है। याद रहें की सिर्फ जरूरी सामान को ही वापस रखें, बेकार सामान को फेंकने में संकोच न करें, अपके पास यही मौका है।
2.घर की सफाई के उपाय में आप दूसरी बारी पर्दे, जाले, बल्ब, खिड़कियाँ, रोशनदान इत्यदी को दे सकते हैं, घर के सबसी ऊंची जगह से शुरूवात करें, ताकी आपके पहले से साफ किए गए सामान पर दुबारा धूल न बैठे, और आपकी मेहनत दुगुनी न हो। दीवारे, खिड़की की सफाई के दौरान पर्दो को निकालना न भूलें। और उन्हें धोकर पूरी सफाई के बाद ही लगाए। घर में रखी एक-एक चीज को साफ करें।
3.अब बारी आती है, House floor cleaning की घर के फर्श की सफाई की शुरुवात आप दरवाजे के विपरीत किसी भी कोने से कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप वेक्यूम क्लीनर का उपयोग करते हैं तो पहले कमरे में प्रत्येक सामान और फर्श पर इसे चलाना न भूलें। फर्श को साफ करते हुए आपको अधिक सामान की जरूरत पड़ सकती है, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कब आखरी बार घर के फर्श की सफाई की थी।
4.रसोई घर और बाथरूम की सफाई को ghar ki safai के दौरान सबसे ज्यादा अहमियत देना न भूलें। यह दो स्थान हमारे घरों में ऐसे होते हैं, जिनसे हमारे घर की पूरी सफाई का पता चलता है। और इसके साथ ही घर में सबसे ज्यादा गंदगी का कारण भी यही दो स्थान बनते हैं, और दुनिया भर की बिमारियों का घर होते हैं। वैसै बाथरूम और रसोई घर की नियमित रूप से सफाई करते रहना चाहिए, लेकिन दिवाली में इन दो स्थानों को भी एक खास तरह की सफाई की आवश्यकता होती है।
दिवाली और दिवाली की सफाई युगों-युगों से चले आने वाला एक प्रावधान है, और दिवाली में तरह-तरह की मिठाईयां खाने जितना ही महत्वपूर्ण है। पूरे साल भर का कूड़ा कड़कट मानो इसी दिन के लिए बचाया जाता है।
घर के कोने-कोने से लेकर घर का वह पुराना सामान भी हमें बाहर दिख जाता है, जिसकी खुद के पास होने की आशंका हमें खुद नहीं होती। ऐसे ही पुराने सामान और यादों को वापस लाते हुए दिवाली अपने साथ-साथ थकान और दिवाली की सफाई के फायदे भी लेकर आती है।
1.मान्यताओं के अनुसार दिवाली की सफाई माँ लक्ष्मी के आगमन और उनके स्वागत के लिए की जाती है। माँ लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में जाना जाता है, और दिवाली के अवसर पर उनकी पूजा से सुख समृद्धि की कामना की जाती है। अब भले ही आपका अकाउंट पैसो से न भर पाए, लेकिन घर की सफाई आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा जरूर भर देगी।
2.घर के पुराने, बेकार सामान को फेंकने का इससे अच्छा समय और कोई हो ही नहीं सकता। कोई भी सामान अपने साथ कई यादें लेकर आता है, और जब भी वह खराब या टूट जाता है तो यादों को संजोकर रखने के लिए हम सामान फेंक नहीं पाते और घर के अंदर भरते रहते हैं। याद रखें कि नए सामान के साथ नई यादें बनेगी और नया जुड़ाव साथ आएगा, अगर आपका पुराना सामान अभी भी प्रयोग में लाया जा सकता है तो आप उसे मोडिफाइड करवालें या किसी जरूरतमंद को दान देना भी एक अच्छा उपाय हो सकता है।
3.त्योहारों में परिवार के साथ मिलकर काम करने से परिवार में प्यार और एकता का भाव बढ़ता है, घर में छोटे बच्चे भी त्योहारों और परिवारों के महत्त्व को समझते हैं, इसके अलावा आपसी तनाव दूर करने का यह सबसे अच्छा समय होता है।
4.अभी-अभी बरसात का मौसम गुजरा है और बरसात के मौसम में नमी के कारण कई कीड़े मकड़ियां हमारे घर को अपना घर बना लेते हैं। जो कि सिर्फ हमारे घर की सफाई पर ही नहीं ब्लकि हमारे स्वस्थ्य पर भी अपना असर छोड़ने लगते हैं। इसलिए दिवाली की सफाई सभी कीड़े मकौड़ो से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा समय होता है।
दिवाली का त्योहार दिवाली की सफाई के साथ ही शुरू हो जाता है, और घर में चहल पहल शुरू हो जाती है हमारे ब्लॉग दिवाली की सफाई में हमने दिवाली के दौरान काम आने वाले कुछ महत्वपूर्ण house cleaning tips दिए हैं। जो आपकी दिवाली की सफाई को आसान बना सकते हैं। कैसा लगा आपको हमारा ये ब्लॉग हमें बताएं और साथ ही ऐसी ही नई जानकारी और स्वादिष्ट रेसिपी के लिए जुड़े रहे BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)