Home / Hair care products / लाखों लोग दावा करते हैं इन प्रोडक्ट्स ने उनके बालों को बनाया मजबूत और घना
हमारे बाल हमारी खूबसूरती पर चार चाँद लगाने का काम करते हैं। बाल अगर स्वस्थ हैं, तो हमारी मुस्कुराहट और हमारा आत्मविश्वास दोनों ही अपनी चरम सीमा पर होते हैं। और रेशमी बालों के लिए तारीफ पाना भला किसे अच्छा नहीं लगता। माना इस बात से हम इंकार नहीं कर सकते कि भागदौड़ भरे इस दौर में और प्रदूषण से युक्त हमारा पर्यावरण हमारे अपने शरीर और बालों के स्वास्थ में किए प्रत्येक सुधार के विरोध में ही कार्य करते हैं। लेकिन एक अच्छी दिनचर्या और सभी पोषण से युक्त बस कुछ उत्पादों के इस्तेमाल से हम शरीर और बालों पर होने वाले दुष्प्रभावों को रोक सकते हैं, या कुछ हद तक कम जरूर कर सकते हैं। इसके अलावा बालों में समस्याओं की जड़ कभी-कभी अनुवांशिकता के लक्षण या किसी भी गम्भीर बिमारी के शुरूवाती लक्षण में से भी एक हो सकते हैं। अतः अगर आप बालों से जुड़ी किसी भी गम्भीर समस्यां का सामना कर रहें हैं , तो हमारी राय है कि किसी भी कंपनी के उत्पादों के प्रयोग से पहले एक बार त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Table of Contents
Oziva भारत का लीड़िग क्लीन लेबल एक्टिव न्यूट्रिशन ब्रांड है, जो आधुनिक खाद्य और प्राचीन आयुर्वेद को मिलाकर आपकी #aBetterYou की यात्रा में आपकी मद्द करता है। oziva सुनिश्चित करता है कि आप उच्च गुणवत्ता वाले स्वच्छ पोषण के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ फिटनेस प्राप्त करें, जिसका कि आपका शरीर वास्तव में अधिकार रखता है। इसके साथ ही परिरक्षक कैमीकल, कृत्रिम रंगो और मिठास के उपयोग से परे ऐसे उत्पादों का निर्माण किया जाता है, जो वैज्ञानिक रूप से भी उपयोगी और लाभदायक उत्पादों के अंतर्गत आते हैं।
बालों की समस्याएँ विश्वव्यापी है। मुख्य रूप से हमारा खानपान हमारी जीवन शैली, पर्यावरण और हमारे द्वारा उपयोग किए गए उत्पादों का इसमें योगदान हो सकता है। oziva आपके बालों के सभी पोषण तत्वों से भरपूर उत्पादों को सुनिश्चित ही नहीं करता ब्लकि य़ह आपकी बालों से जुड़ी बाहरी और आंतरिक सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने में भी मद्द करता है।
पौधे आधारित यह हेयर सीरम डैंड्रफ मुक्त बाल पाने, बालों का झड़ना कम करने और बालों के बेहतर विकास में आपकी मद्द कर सकता है। चिकित्सकीय रूप से सिद्ध डेटा के अनुसार यह 1 हफ्ते में सिर्फ 1 से 2 बार के प्रयोग में ही आपके 50 प्रतिशत डैंड्रफ को हटाने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही इस उत्पाद की खास बात यह है कि यह सभी प्रकार के बालों के अनुरूप डिजाइन किया गया है, और सभी प्रकार के बालों पर उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
इसमें उपस्थित रोज़मेरी लीफ एक्सट्रैक्ट सिर की रूसी को रोकने, सॉ पाल्मेटो एक्सट्रैक्ट बालों का झड़ना कम करने, ब्राह्मी अर्क बेहतर स्कैल्प सर्कुलेशन, Jaborandi Extract बालों के रंग को काला बनाए रखने और अर्निका एक्सट्रैक्ट बालों की मजबूती को बढ़ाने में मद्द करते हैं।
हेयर सीरम बालों पर त्वचा सीरम की तरह ही कार्य करते है, हेयर सीरम आपके बालों में गहराई तक प्रवेश करने के लिए सक्रिय अवयवों के साथ तैयार किए जाते हैं। जहां तेल आपके स्कैल्प को पोषण देने के लिए बनाए जाते हैं, वहीं हेयर सीरम आपकी सतह के स्तर पर काम करते हैं।
अगर आप अपने बालों के लिए सल्फेट, ग्लूटेन, पैराबेन और सिलिकॉन मुक्त उत्पाद की तलाश में है, जो वातारण के अनुकूल होने के साथ-साथ शुद्ध शाकाहारी भी हो। तो oziva एंटी डैंड्रफ हेयर सीरम आपकी खोज का अंत करने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
हमारे शरीर की ही तरह हमारे बालों को भी स्वस्थ बने रहने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है, ओज़िवा हेयर विटामिन बालों के विटामिन ,डीएचटी (Dihydrotestosterone यह पुरषों में पाया जाने वाला एक हार्मोन है, जो कि पुरूषों में मुख्य रूप से गंजेपन का जिम्मेदार होता है) ब्लॉकर और ओमेगा 3 का एक उन्नत सूत्र है, जिसे विशेष रूप से बालों को दैनिक पोषण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
सर्वोत्तम परिणामों के लिए कम से कम ३ महीने तक दिन में 2 बार लंच और डिनर के बाद इसका सेवन करें।
Oziva हेयर विटामिन, विटामिन ए, सी, डी, ई, बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, जिंक, ओमेगा 3 और कई अन्य की पोशाक तत्वों के गुणों के साथ बालों के विकास और पोषण को बढ़ावा देता है। यह पोषक तत्व न केवल आपके बालों को फायदा देते हैं, ब्लकि आपके पूरे शरीर पर भी आप इनके प्रभावों को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।
इसके साथ ही क्योंकी यह एक सप्लीमेंट है, तो उपयोग से पहले लोगो के कई तरह के सवाल, भ्रम में पड़ने की अधिक संभावना हो सकती है। तो आपकी उलझन को दूर करने के लिए हम आपको बता दें कि इसे बनाने में उपयोग किया गया प्रत्येत अवयव चिकित्सकीय रूप से हमारे शरीर के लिए न केवल एक उपयोगी तत्व है, बल्कि हमारे शरीर को बिना किसी दुषप्रभावों के आंतरिक रूप से मजबूत करने में हमारी मद्द करते है। तो आप निश्चित रूप से बिना किसी परेशानी से इसका सेवन कर सकते हैं।
Oziva प्लांट बेस्ड बायोटिन भारत का पहला संपूर्ण फ़ूड बायोटिन है जो 100% प्राकृतिक सेस्बानिया अगाती पत्तियों से निकाला जाता है। बायोटिन एक किस्म का विटामिन है, जो हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलने में शरीर की मद्द करता है। साथ ही यह हमारे बालों और नाखूनों की पुर्नवृद्धि में भी मद्द करता है, और उन्हें अन्दर से मजबूत बनाता है।
इसके साथ ही आयुर्वेद पर आधारित oziva के सभी उत्पाद में हज़ारो सालों से सिद्ध सामाग्री का ही प्रयोग किया जाता है। और एक प्लांट बेस्ड बायोटिन होने के कारण यह आसानी से पाचन योग्य उत्पादों मे से एक है और शाकाहारी भोजन करने वाले लोग भी इसे बिना किसी परेशानी के ले सकते हैं।
इसमें उपस्थित सेस्बानिया अगाती में बायोटिन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो बालों और त्वचा को स्वस्थ बनाता है, सिलिका से भरपूर बांस की कोंपल बालों को चमकदार, विटामिन C से भरपूर आंवला बालों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार त्वचा को जवां बनाने में सक्षम हैं।
क्यूंकि oziva प्लांट बेस्ड बायोटिन एक पाउडर के रूप में आता है और किसी भी चीज को अंदरुनी तौर पर ठीक होने के लिए आपको धैर्य की आवश्यकता हो सकती है, अच्छे परिणाम के लिए आपको नियमित रूप से 3 से 6 महीने तक इसका सेवन करना पड़ सकता है। लेकिन आपके बालों के लिए 100 प्रतिशत विश्वसनीयता की गारंटी यह जरूर देता है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
Very nice information