इसी महीने भाई-बहन के प्यार और विश्वास की डोर से बंधा रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इस खास दिन ज्यादातर बहनें अपने भाई के घर उसका मुंह मीठा करवाने के लिए कई तरह के व्यंजन और मिठाई अपने हाथों से बनाकर लाती है।
अगर आप भी ऐसी ही बहनों की लिस्ट में शामिल हैं तो इस राखी अपने भाई का मुंह मीठा करवाने के लिए बनाएं टेस्टी अनानास का हलवा। ये हलवा न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि बनने में भी बेहद आसान है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कैसे बनाया जाता है पाइनएप्पल का हलवा।
कैसे बनाएं अनानास का हलवा (How to make Pineapple Halwa)
सामग्री:
- अनानास कटे हुए-1 कप
- सूजी – 1 कप
- चीनी – डेढ़ कप
- घी – 1 कप
- बादाम- 10-12
- काजू -10-12
- पिस्ता – 10-12
- इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
अनानास का हलवा बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले अनानास का हलवा बनाने के लिए अनानास का मोटा छिलका उतारकर उसके बड़े-बड़े टुकड़े काटकर मिक्सी में पीसकर इनका पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को एक बर्तन में अलग निकालकर रख दें।
- अब एक कड़ाही में आधा कप घी डालकर मध्यम आंच पर गरम होने के लिए रख दें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें सूजी डालकर लाइट ब्राउन होने तक चलाते हुए भूनें।
- अब 4 से 5 मिनट बाद जब सूजी अच्छे से भुन जाए और उसमें से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे साथ ही घी अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें और सूजी को एक बाउल में निकाल कर रख लें।
- अब एक दूसरी कड़ाही में अनानास का पेस्ट और चीनी डालकर गरम करने के लिए रख दें।
- अब एक चम्मच की मदद से चीनी को अनानास के साथ अच्छे से मिक्स करते हुए पकने दें।
- कुछ देर बाद कड़ाही में 2 कप पानी और भूनी हुई सूजी डालकर सभी को एक साथ अच्छी तरह से मिलाते हुए धीमी आंच पर हलवे को 4 से 5 मिनट तक पकाएं।
- इतने समय में सूजी फूल जाएगी।
- अब फ्लेम को मध्यम करके हलवे को लगातार चलाते रहें।
- इसके बाद हलवे में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब हलवे को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब हलवा पक जाए और उसमें से खुशबू आने लगे तो उसमें बचा हुआ घी डालकर कुछ देर और पकने दें।
- अब आपका स्वादिष्ट अनानास का हलवा बनकर तैयार हो गया है, और इसे खाना शुरू कर सकते है।
प्रिय पाठकों यदि आप इस रक्षाबंधन में कुछ अलग मिठाई खाना चाहते है या अपने भाई की मुंह खास तरीके से मीठा करवाना चाहती है, तो पाइनएप्पल का हलवा उस दिन अपने किचन में जरूर बनाएं। क्योंकि इस अनानास के हलवे को आप आसानी से बना सकती है। साथ ही ये खाने में टेस्टी भी होता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रक्षाबंधन में पाइनएप्पल का हलवा बना सके। इसके अलावा आप अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Dry Fruits ka Halwa: सावन में भोलेनाथ को खुश करने के लिए भोग लगाएं ड्राई फ्रूट्स का हलवा
Atta Halwa Recipe: मिठाई खाने का मन करे तो घर में झटपट बनाएं ये आटे का हलवा
Mango Halwa Recipe: बरसात में घर में बनाकर खाएं आम का हलवा, सभी को आएगा पसंद
Bread Halwa Recipe: कुछ खाना है अलग तो अपने घर में बनाए ब्रेड का हलवा, जानें पूरी रेसिपी
काली गाजर से बना हलवा हो रहा है वायरल, लोगों ने इसे सीमेंट कहा
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

