Search

Home / hindi recipe / Dry Fruits ka Halwa: सावन में भोलेनाथ को खुश करने के लिए भोग लगाएं ड्राई फ्रूट्स का हलवा

ड्राई फ्रूट्स का हलवा

Dry Fruits ka Halwa: सावन में भोलेनाथ को खुश करने के लिए भोग लगाएं ड्राई फ्रूट्स का हलवा

Marketing Team | जुलाई 6, 2023

हिंदू धर्म में सावन के सोमवार व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा करते हैं, और व्रत का संकल्प लेते है। साथ ही सुबह-शाम शिव जी को भोग भी लगाते है। वैसे तो शिव जी को भोग में कई तरह की मिठाइयां अर्पित की जा सकती हैं, जैसे कलाकंद, घेवर, लड्डू, आदि लेकिन आप चाहें तो सावन में सोमवार के दिन खास मिठाई बना कर भोग की थाली में सजा सकते है।

 

Dry Fruits Halwa

 

तो इसलिए आज हम ड्राई फ्रूट्स का हलवा बनाने की रेसिपी के बारे में बताने वाले है। क्योंकि इसे बनाना बेहद ही आसान है। सबसे पहले आप इसमें मेवे, दूध आदि का इस्तेमाल कर सकते है। उसके बाद भोग लगाने के बाद खुद भी प्रसाद के तौर पर खा सकते है। तो आइए सबसे पहले जानते है, बिना देर किए ड्राई फ्रूट्स का हलवा कैसे बनाते है

कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स का हलवा (How to Make Dry Fruits Halwa Recipe)

सामग्री:

  • काजू- आधा कप
  • बादाम- आधा कप
  • बिना बीज के खजूर- 1 कप
  • अंजीर-  1 कप
  • आधा कप-  अखरोट
  • आधा छोटा कप-  पिस्ता
  • नारियल बुरादा-  5 से 6 चम्मच
  • हरी इलायची- 1 चम्मच पिसी हुई
  • पिसी हुई काली इलायची-  आधा चम्मच
  • मखाने-  आधा कप पिसे हुए
  • दूध-  4 बड़े चम्मच
  • देसी घी-  2 बड़े चम्मच

ड्राई फ्रूट्स का हलवा बनाने की आसान विधि:

  • ड्राई फ्रूट्स का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और मखाने को मिक्सी में पीस लें।
  • मिश्रण को दरदरा ही रखें, ज्यादा महीन न पीसें।
  • अब आप चाहें तो मेवा पीसने से पहले टुकड़ों में काट भी सकते हैं, ताकि अच्छे से पिस जाए।
  • इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें।
  • अब ब्लैंडर में खजूर, अंजीर, दूध, इलायची, नारियल बुरादा और एक चम्मच घी डालें और ब्लैंड करें।
  • अब एक पैन या कड़ाही लें और उसमें एक चम्मच घी डालें।
  • इसमें मेवे का मिश्रण डाल कर भूनें।
  • इसके बाद अंजीर-खजूर और दूध वाला मिश्रण डालें और चलाते हुए पकाएं।
  • इसे ज्यादा तेज आंच पर न पकाएं।
  • 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दें।
  • अब हलवे को ठंडा थोड़ा होने दें।
  • इसे अब हलवे की तरह भी खा सकते है और बर्फी या लड्डू बना कर भी तैयार कर सकते है।
  • अब इसका भोग लगाएं और सबको प्रसाद के तौर पर खिला सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप सावन में भगवान भोलेनाथ को खुश रखना चाहते है, तो आज ही अपने घर में भोग लगाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का हलवा जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान है, साथ ही ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये रेसिपी अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Sawan Special Recipe: सावन में भगवान शिव को लगाएं आलू के हलवे का भोग, जानें रेसिपी

सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

Sawan Somwar Vrat Recipes: 12 ऐसी रेसिपीज जिन्हें सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है।

ऐसी रेसिपीज जिन्हें सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है।

Sabudana Vada Cutlet: व्रत करने वाले इस सोमवारी को बनाएं साबूदाना वड़ा कटलेट की रेसिपी

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *