Search

Home / hindi recipe / Sawan Special Recipe: सावन में भगवान शिव को लगाएं आलू के हलवे का भोग, जानें रेसिपी

Sawan Mein Aloo Ka Halwa Recipe

Sawan Special Recipe: सावन में भगवान शिव को लगाएं आलू के हलवे का भोग, जानें रेसिपी

Marketing Team | जुलाई 6, 2023

हिंदू धर्म में सावन मास को बेहद ही पवित्र का महीना माना जाता है। पूरे सावन में भगवान भोले के भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उपवास के साथ-साथ पूजा-अर्चना करते है। साथ ही इस साल सावन श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त भी हो जाएगा।

 

Aloo Ka Halwa Recipe

 

साथ ही सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त उन्हें भोग लगाने के लिए अलग-अलग चीजों का प्रसाद बनाते है। अगर आप भी भोले बाबा को प्रसन्न करना चाहते है और प्रसाद में कुछ मीठा बनाना चाहते है अपने घर में आलू का हलवा जरूर बनाएं। इसे बनाना बहुत आसान है। और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये आलू का हलवा की रेसिपी

सावन में ऐसे बनाएं आलू का हलवा:

सामग्री:

  • आलू- 4 बड़े उबले हुए
  • देसी घी
  • चीनी- 1 कप
  • दूध- 1 कप
  • इलायची पाउडर-  ¼ चम्मच
  • बादाम- 4 बारीक कटे हुए
  • पिस्ता- 4 बारीक कटे हुए
  • काजू- 4 बारीक कटे हुए
  • केसर

आलू का हलवा बनाने की आसान रेसिपी:

  • आलू का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो कर उबाल लें।
  • इसके बाद उबले हुए आलुओं को मैश या कद्दूकस कर लें।
  • अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें देसी घी डाल दें।
  • अब इसमें मैश किए हुए आलू डाल दें और अच्छी तरह से भून लें।
  • भूनते वक्त इसे चलाते रहें और इसके बाद चीनी डालें।
  • आप चाहें तो खांड या शक्कर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • इसमें चीनी डालने के बाद इसे और भूनें।
  • अब इसमें दूध डालें।
  • आप चाहें तो खोया भी डाल सकते हैं।
  • इसके साथ आप इलायची पाउडर और केसर डाल दें और अच्छे से चलाएं।
  • अब दूध को सूखने दें।
  • अब इसमें बादाम, पिस्ता और काजू डाल कर मिक्स करें।
  • आप चाहें तो दूध के साथ भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
  • आलू का हलवा खाने के लिए अब तैयार हो चुका है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इस सावन पर अपने आराध्य भगवान शिव को प्रसन्न और खुश रखने के लिए आलू का हलवा बनाकर उन्हें भोग जरूर लगाएं। साथ ही इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है, क्योंकि आलू का हलवा बनाने में कोई समय नहीं लगता है, साथ ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। अगर ये लेख आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने उपवास रखने वाले दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से इस सावन में बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Mango Halwa Recipe: बरसात में घर में बनाकर खाएं आम का हलवा, सभी को आएगा पसंद 

Bread Halwa Recipe: कुछ खाना है अलग तो अपने घर में बनाए ब्रेड का हलवा, जानें पूरी रेसिपी

काली गाजर से बना हलवा हो रहा है वायरल, लोगों ने इसे सीमेंट कहा

गाजर का हलवा खाने के फायदे के साथ जानिए हलवा बनाने का आसान तरीका

Biscuit Ladoo Recipe: बरसात में चटपटा खाकर हो गए है बोर तो घर में बनाए बिस्कुट का लड्डू

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *