Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Sabudana Vada Recipe: सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

Sabudana Wp

Sabudana Vada Recipe: सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

Himanshu Pareek | जुलाई 7, 2023

सावन मास में फलाहार का विशेष महत्व है, क्योंकि सावन के महीने में हिंदू धर्म के कई लोग प्रत्येक सोमवार को उपवास रखते हैं जिसमें फलाहार का सेवन उचित माना जाता है। फलाहार में साबूदाने का सेवन करना सबसे उचित रहता है क्योंकि यह स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी पौष्टिक होता है और हमारे आसपास आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है।

इससे कई तरह के फलाहारी पकवान जैसे साबूदाने के पापड़, साबूदाने की खिचड़ी एवं अन्य व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं साबूदाने से तैयार होने वाली एक ऐसी ही फलाहारी रेसिपी साबूदाने वड़े की, जो है सेहत और स्वाद से भरपूर। आइए जानते हैं इस रेसिपी को विस्तार से। 

साबूदाना वड़ा रेसिपी:

Sabudana Wp

 

साबूदाना वड़ा एक साउथ इंडियन फलाहारी रेसिपी है जिसका इस्तेमाल भारत के सभी क्षेत्रों में किया जाने लगा है। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको साबूदाने के अलावा विभिन्न मसालों की आवश्यकता होती है, परंतु इसे बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। आइए जानते हैं फलाहारी साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है। 

साबूदाना वड़ा के लिए आवश्यक सामग्री 

फलाहारी साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी-: 

  • एक कप साबूदाना 
  • चार उबले आलू 
  • दो से तीन चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • दो कटी हुई हरी मिर्च 
  • एक चौथाई चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
  • 4 बड़े चम्मच घी
  •  स्वादानुसार सेंधा नमक

साबूदाना वड़ा बनाने की रेसिपी 

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से साबूदाना वड़ा रेसिपी तैयार करें-: 

1. साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को धोकर अच्छे से साफ करें और दो कप पानी में फूलने के लिए लगभग 2 घंटे तक भिगोकर रख दें। 2 घंटे के बाद साबूदाने के अतिरिक्त पानी को फेंक दें। 

2. इसके बाद साबूदाने को उबले हुए आलू को छीलकर उनके साथ अच्छे से मसल लें और उसमें विभिन्न मसाले जैसे काली मिर्च, सेंधा नमक, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया आदि मिला दें। इस तरह साबूदाने वड़े के मसाला तैयार हो जाएगा।

3. इस मिश्रण के तैयार होने के बाद हथेली पर हल्का सा तेल लगाकर इसे हाथों से गोल शेप देते जाएँ और कड़ाही में घी गर्म करके सभी वड़ों को उसमें एक के बाद एक सुनहरा होने तक तल लें। 

4. फलाहारी साबूदाने वड़े बनकर तैयार हो जाएंगे। 

 

 

 

 

शेयर कीजिए यह साबूदाना वड़ा रेसिपी को अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

Sawan Mein Namkeen Seviyan: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं नमकीन सेवईं, जानें विधि

Sawan Special Recipe: सावन में भगवान शिव को लगाएं आलू के हलवे का भोग, जानें रेसिपी

Sawan Shivratri 2023: जानिए सावन शिवरात्रि का महत्व और सावन शिवरात्रि की रेसिपीज़

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *