Search

Home / hindi recipe / Paneer Tikka Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं लजीज पनीर टिक्का सैंडविच, जानें तरीका

Paneer Tikka Sandwich Recipes

Paneer Tikka Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं लजीज पनीर टिक्का सैंडविच, जानें तरीका

Marketing Team | जुलाई 10, 2023

लोगों को खाने में स्वादिष्ट और लजीज फूड बेहद पसंद होता है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक लोग नए-नए डिश खाना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट में अगर कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट मिल जाए तो फिर बात ही कुछ और है।

 

Paneer Tikka Sandwich Recipe

 

पनीर बेहद हेल्दी डिश है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। साथ ही पनीर से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं। ऐसी ही एक स्वादिष्ट डिश पनीर टिक्का सैंडविच है। इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं। तो आइए जल्दी से जान लेते है पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी- How to Make Paneer Tikka Sandwich Recipe

सामग्री:

  • पनीर
  • ब्रेड स्लाइस
  • टमाटर
  • चीज क्यूब
  • चिली फ्लेक्स
  • बड़ा बटर
  • ओरिगेनो
  • पिज्जा सॉस
  • नमक- स्वादानुसार

पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की आसान विधि:

  • पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए आप सबसे पहले चीज़ क्यूब को लेकर उसे कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद इसे एक बर्तन में रख दें।
  • अब आप टमाटर को अच्छे से धोकर रख दें।
  • अब टमाटर को अच्छे से पोंछकर टमाटर के गोल-गोल टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद पनीर को लेकर उसको पतले-पतले चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें।
  • इसके बाद आप एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर बटर, चिली फ्लेक्स और पिज्जा सॉस को चारों ओर लगा कर रख दें।
  • अब आप ब्रेड स्लाइस के ऊपर टमाटर की 4 टुकड़ों को फैलाकर रख दें।
  • इसके ऊपर पनीर के 4 टुकड़े काटकर रखें।
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर कद्दूकस किया चीज़ चारों ओर फैलाकर दें।
  • अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर चुटकीभर नमक छिड़क दें।
  • इसके बाद पिज्जा को एक पॉट में रखकर माइक्रोवेव में 2 मिनट तक सेकें।
  • इसके बाद आप अपने पनीर टिक्का सैंडविच को बाहर निकाल लें।
  • अब आपका स्वादिष्ट पनीर टिक्का सैंडविच बनकर तैयार हो गया है।
  • आप इसी तरह अन्य सैंडविच भी तैयार कर लें।
  • इसके बाद, इसे टोमेटो सॉस के साथ लोगों को सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप नाश्ते में कुछ स्पेशल तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Kesari Paneer Tikka Recipe: शाम को नाश्ते में बनाएं केसरी पनीर टिक्का, स्वाद में है लाजबाव

Paneer Golden Fry Recipe: स्नैक्स के लिए बेहतरीन डिश है पनीर गोल्डन फ्राई, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

Paneer Makhani Biryani Recipe: डिनर में बनाएं लजीज पनीर मखनी बिरयानी, जानें तरीका

Paneer Biryani Recipe: डिनर का स्वाद दोगुना कर देगी ये पनीर बिरयानी की रेसिपी, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *