Search

Home / hindi recipe / Paneer Golden Fry Recipe: स्नैक्स के लिए बेहतरीन डिश है पनीर गोल्डन फ्राई, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

Paneer Golden Fry Recipe

Paneer Golden Fry Recipe: स्नैक्स के लिए बेहतरीन डिश है पनीर गोल्डन फ्राई, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

Marketing Team | जुलाई 5, 2023

दिन में स्नैक्स के तौर पर पनीर गोल्डन फ्राई एक परफेक्ट फूड डिश मानी जा सकती है। स्वाद से भरपूर होने के साथ ही ये डिश प्रोटीन रिच भी है। खासतौर पर बच्चों को भी पनीर गोल्डन फ्राई का स्वाद काफी पसंद आता है। कई बार लंच के बावजूद दिन में भूख का एहसास होने लगता है, ऐसी सूरत में आप अगर टेस्टी और हेल्दी फूड डिश ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर गोल्डन फ्राई बना सकते हैं।

 

Paneer Golden Fry Recipes

 

मिनटों में तैयार होने वाली ये फूड डिश बनाना भी काफी आसान है। इसे शाम की चाय के साथ भी परोसा जा सकता है। अगर आप पनीर गोल्डन फ्राई बनाना चाहते हैं लेकिन अब तक अगर इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है। तो आइए जल्दी से जान लेते है पनीर गोल्डन फ्राई की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पनीर गोल्डन फ्राई की रेसिपी- How to Make Paneer Golden Fry Recipe

सामग्री:

  • पनीर- 250 ग्राम
  • कॉर्न फ्लोर- 1/2 कप
  • ब्रेड का चूरा- 1/4 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • नींबू- 1
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की आसान विधि

  • स्वादिष्ट स्नैक्स पनीर गोल्डन फ्राई तैयार करने के लिए सबसे पहले पनीर के लंबे-लंबे टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद एक बर्तन लें और उसमें मक्के का आटा (कॉर्न फ्लोर) डालें।
  • अब आटे में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • अब पनीर के टुकड़े लें और उनमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • जब तक तेल गर्म हो उसी बीच पनीर के टुकड़ों को कॉर्न फ्लोर के घोल में डालकर अच्छी तरह से मैरिनेट करें।
  • इसके बाद एक-एक पनीर का टुकड़ा निकालते हुए उसे पहले ब्रेड के चूरे में डालकर चारों ओर से ठीक तरह से लपेटें, इसके बाद कड़ाही में डाल दें।
  • इसी तरह एक-एक करते हुए कड़ाही की क्षमता के मुताबिक पनीर के टुकड़े डालकर उन्हें डीप फ्राई करें।
  • इस दौरान पनीर के टुकड़ों को पलट पलटकर सेकते रहें।
  • जब पनीर क्रिस्पी होकर गोल्डन फ्राई हो जाए तो उन्हें एक प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह सारे पनीर के टुकड़े तल लें।
  • स्नैक्स के लिए टेस्टी पनीर गोल्डन फ्राई तैयार है।
  • इसे टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप स्नैक्स के तौर पर कुछ अलग तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में पनीर गोल्डन फ्राई को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पनीर गोल्डन फ्राई की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Bread Paneer Pizza Pop Recipe: डिनर में बनाएं पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी, जानें बनाने तरीका

Paneer Makhani Biryani Recipe: डिनर में बनाएं लजीज पनीर मखनी बिरयानी, जानें तरीका

Palak Paneer Uttapam: एनर्जी से भरपूर रखेगा ये पालक पनीर उत्तपम, जानें बनाने का आसान तरीका

Paneer Makhani Recipe: कुछ स्पेशल खाना है तो ट्राई करें पनीर मखनी, होटल जैसा मिलेगा स्वाद!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *