Search

Home / hindi recipe / Bread Paneer Pizza Pop Recipe: डिनर में बनाएं पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी, जानें बनाने तरीका

Bread Paneer Pizza Pop Recipes

Bread Paneer Pizza Pop Recipe: डिनर में बनाएं पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी, जानें बनाने तरीका

Marketing Team | जुलाई 3, 2023

ब्रेड से बनी तरह-तरह की डिश तो आप अक्सर ही चखते होंगे तो वहीं पिज्जा भी बहुत लोगों का फेवरेट होगा। इस बार आप इन दोनों का कम्बाइंड टेस्ट लेने के लिए ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसका डिफरेंट और स्पेशल टेस्ट आपको इस रेसिपी को बार-बार ट्राई करने के लिए मजबूर करेगा।

 

Bread Paneer Pizza Pop Recipe

 

क्योंकि ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी बहुत ही आसान है और खाने में भी ये बहुत ही लाजवाब है। तो आइए जल्दी से जानते हैं ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी- How to Make Bread Paneer Pizza Pop Recipe

सामग्री:

  • सफेद ब्रेड- 10 से 12 स्लाइस
  • पनीर कसा हुआ- 250 ग्राम
  • लाल शिमला मिर्च- 1/4 कप, बारीक कटी हुई
  • पीली शिमला मिर्च- 1/4 कप, बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च- 1/4 कप, बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1/2 कप, बारीक कटा हुआ
  • स्वीट कॉर्न के दाने- 1/3 कप, उबले हुए
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच, कसा हुआ
  • लहसुन- 1 चम्मच, कसा हुआ
  • अजवायन- 1 चम्मच
  • पिज़्ज़ा पास्ता सॉस- 2 से 3 बड़े चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- 1 से 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • तेल- 2 चम्मच
  • मैदा- 3/4 कप
  • ब्रेड क्रम्ब्स- एक कप
  • मोजेरेला चीज-आधा कप
  • तेल और पानी-आवश्यकतानुसार

ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप बनाने की रेसिपी:

  • ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करके इसमें अदरक, लहसुन डाल कर इसको सॉते कर लें।
  • फिर इसमें प्याज डालकर इसको भी अच्छे से सॉते करना है।
  • फिर इसमें सभी तरह की शिमला मिर्च, कॉर्न डालकर इनको फ्राई करें।
  • अब सभी मसाले जैसे अजवायन, पिज़्ज़ा पास्ता सॉस, चिली फ्लेक्स, नमक और हरा धनिया भी मिक्स कर दें और लास्ट में ग्रेड किया हुआ पनीर एड करके फिलिंग तैयार कर लें।
  • फिर ब्रेड स्लाइस को गोल काटकर इसके एक हिस्से पर एक चम्मच फिलिंग का मिक्सचर रखेंगे और इसमें एक लकड़ी की स्टिक एड कर दें।
  • फिर ऊपर से मोजरेला चीज इस पर रखकर इसको दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर कर के पॉप का शेप दें।
  • अब एक बाउल में मैदा का घोल बनाकर पॉप को इसमें डिप करेंगे फिर ब्रेड क्रम्ब्स में इसको कोट करके गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • आपके गर्मागर्म ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप तैयार हैं।
  • इनको आप हरी चटनी या टमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप पिज्जा खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप को अच्छे से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Samosa Pizza Chaat Recipe: बच्चों को बेहद पसंद आएगी ये समोसा पिज्जा चाट की रेसिपी

Margherita Pizza Recipe: मार्गेरिटा पिज्जा बन रहा है लोगों की पहली पसंद, आप भी बनाएं ऐसे

ऐस्ट्रोनॉट ने स्पेस में कैसे बनाया पिज़्ज़ा! जानने के लिए आगे पढ़ें

इन 12 टेस्टी और आसान मैगी रेसिपीज़ को जानने के बाद कभी सिंपल मैगी नहीं बनायेंगे आप!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *