Home / News Stories / ऐस्ट्रोनॉट ने स्पेस में कैसे बनाया पिज़्ज़ा! जानने के लिए आगे पढ़ें
अचानक लगी भूख हो या शाम का नाश्ता, मूवी टाईम स्नैकस की हो जरूरत या फिर हो एक छोटी सी पार्टी, पिज्जा का नाम हमारे दिमाग में सबसे पहले आने वाली डीश में से एक है।पिज्जा हमारी उन पसंदीदा डिश में से एक है जिसे खाने का मन हमारा कहीं भी और कभी भी कर सकता है, फिर चाहे वो आथी रात ही क्यों ना हो, पिज्जा हर समय हमारी भूख मिटाने के लिए तैयार रहता है। लेकिन क्या आपने कभी पिज्जा को स्पेस में जाकर खाने के बारे में सोचा है?
जी हाँ अगर ऐस्ट्रोनॉट बनना आपके भी बचपन के सपने में से एक है, और अगर आप पीज्जा के भी शौकीन हैं तो यह न्यूज आपके लिए रोमांचक होने वाली है। फ्राँस के एक ऐस्ट्रोनॉट थोमस पेस्केट ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, थोमस पेस्केट जो कि ईटली के एक वैज्ञानिक हैं ने हाल ही में अपने और अपने साथियों के साथ कुछ तस्वीरें और विडियो साझा किए हैं, जिसमें वह स्पेस में अपने साथीयों के साथ फ्लोटिंग DIY पिज्जा का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। थोमस पेस्केट ने यह विडियो अपने Instagram पर [floating pizza night with friends] कैप्शन के साथ डालते हुए आगे लिखा है कि- “यह धरती पर शनिवार रात की तरह प्रतीत हो रहा है, कहते हैं कि एक अच्छा शेफ कभी भी अपने सीक्रेट्स को बाहर साझा नहीं करता, पर मैंने आपके लिए यह विडियो बनाया है ताकी आप इसे आंक सके, सब कुछ सही पर पिज्जा के उपर अन्नानास इटली में अपराथ से कम नहीं है।”
विडियो में ऐस्ट्रोनॉट्स को आप पिज्जा अस्सेम्बल करते हुये देख सकते हैं। जिसके उपर वह अन्नानास और पनीर की टोपिंगस् लगाते हुए, सॉस लगाते हुए और पकाते हुए भी देखे जा रहे हैं, इन सभी के अलावा आप सारी प्रक्रिया के दौरान पिज्जा को हवा में तैरते हुए और पकते हुये देखने का भी आनंद ले सकते हैं। इस विडियो को अभी तक लगभग आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और हजारो कमेंट्स के साथ यह विडियो काफी शेयर और पसन्द भी किया जा रहा है। रिर्पोट के अनुसार पिज्जा किट एक पुनः आर्पूती प्रक्रिया का एक हिस्सा थे, जिसे पिछले सप्ताह लाँच किया गया।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)