Search

Home / hindi recipe / Sabudana Vada Cutlet: व्रत करने वाले इस सोमवारी को बनाएं साबूदाना वड़ा कटलेट की रेसिपी

Sabudana-vada-cutlet-recipe-in-Hindi

Sabudana Vada Cutlet: व्रत करने वाले इस सोमवारी को बनाएं साबूदाना वड़ा कटलेट की रेसिपी

Marketing Team | जुलाई 7, 2023

सावन का पहला सोमवार होने के नाते, देश भर के कई भारतीय इस पवित्र महीने के पहले व्रत को बनाए रखने के लिए उपवास कर रहे है। साथ ही सावन या श्रवण भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। साथ ही कई लोग सोमवारी में उपवास भी करते है। तो इसलिए आज हम एक स्वादिष्ट व्रत-अनुकूल स्नैक की रेसिपी के बारे में बताने वाले है, जिसे आप सावन के सोमवार को खा सकते है। साथ ही साबूदाना वड़ा से प्रेरित, यह रेसिपी क्लासिक स्नैक के विपरीत है, क्योंकि इसमें उबले हुए आलू या भीगे हुए साबूदाने की जरूरत नहीं होती है।

 

Sabudana vada cutlet

 

साथ ही साबूदाना वड़ा कटलेट के नाम से मशहूर इस रेसिपी को पारुल गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल ‘कुक विथ पारुल’ के जरिए शेयर की है। साथ ही इस वीडियो में घर में व्रत पर स्नैक बनाने की पूरी जानकारी भी दी गई है। तो आइये जानते है साबूदाना वड़ा कटलेट की रेसिपी के बारे में।

ऐसे बनाएं साबूदाना वड़ा कटलेट की रेसिपी:

सामग्री:

  • साबूदाना- 1 कप
  • आलू- 2
  • कटी हुई हरी मिर्च- 3 से 4
  • कटा हुआ अदरक- 1 इंच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • मूंगफली का पाउडर- 1 कप
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक- 1 छोटा चम्मच

हरी चटनी के लिए:

  • कटा हरा धनिया
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 3 से 4
  • भुनी हुई मूंगफली- 1 बड़ा चम्मच
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक- 1 बड़ा चम्मच
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

साबूदाना वड़ा कटलेट बनाने की आसान विधि:

  • एक पैन में साबूदाना को सूखा भून लें।
  • इसे महीन पाउडर में पीस लें।
  • एक तरफ रख दें।
  • छिले हुए आलू, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और जीरा डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • एक कटोरी में, साबूदाना पाउडर को आलू के पेस्ट, कुटी मूंगफली, काली मिर्च, सेंधा नमक और धनिया पत्ती के साथ मिलाएं।
  • थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
  • आटे से कटलेट को मोल्ड करें, और फिर कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
  • अब व्रत-विशेष वड़ा तैयार है।

 

अब आपको बस इतना करना है कि धनिया पत्ती, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, कद्दूकस किया हुआ अदरक, सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू का रस पीस लें। चटनी को तीखा बनाने के लिए आप नींबू के रस की जगह दही भी मिला सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय साथियों अगर आप सावन का उपवास कर रहे है, तो आज ही अपने घर में साबूदाना वड़ा की रेसिपी जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को आप सावन के सोमवार को खा सकते है। साथ ही इस रेसिपी को बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का आनंद उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

Sawan Somwar Vrat Recipes: 12 ऐसी रेसिपीज जिन्हें सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है।

ऐसी रेसिपीज जिन्हें सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है।

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *