नाश्ते में हर दिन ब्रेड अंडा, रोटी सब्जी, पोहा, सैंडविच आदि चीजें बनाने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं रहता है। ऐसे में लोग बिना नाश्ता किए ही घर से अपने कामों के लिए निकल पड़ते हैं। जो लोग अकेले रहते हैं, उनके लिए नाश्ता बनाना काफी मुश्किल टास्क हो जाता है। साथ ही ऐसे में वे बिना नाश्ता किए ही घर से निकल जाते हैं। हालांकि, हर दिन नाश्ता स्किप करना सेहत के लिए नुकसानदायक है।
नाश्ता हेवी होना चाहिए। इसमें सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होने से सेहत भी हेल्दी रहती है। साथ ही अब परेशान होने की भी जरूरत नहीं है, आप नाश्ता ना बनाएं लेकिन 15 मिनट समय निकालकर एक हेल्दी ब्रेकफास्ट स्नैक तो बना ही सकते हैं। इस स्नैक से पेट तो भरेगा ही, पोषण भी भरपूर मिलेगा। इस ब्रेकफास्ट स्नैक का नाम है पोटैटो फ्रूट चाट। इसे बनाना काफी आसान है। तो आइए जानते हैं, पोटैटो फ्रूट चाट की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं पोटैटो फ्रूट चाट की रेसिपी (How to Make Potato Fruit Chaat Recipe)
सामग्री:
- आलू- 2 छोटे उबले हुए
- सेब- 1/2
- खरबूजा- 1 कप कटा हुआ
- केला- 1 चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- 6- अंगूर
- अनार- 1/4 कप (अमरूद भी ले सकते हैं)
- सेंधा नमक- 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/3 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- इमली की चटनी- 2 बड़े चम्मच
- नींबू का रस- 1/2 चम्मच
पोपैटो फ्रूट चाट बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले आलू को उबाल कर इसका छिलका हटा दें और फिर इसे चौकोर आकार में काट लें।
- अब आप केला छोड़कर सभी फलों को पानी से साफ कर लें।
- खरबूजा, सेब, केले को चौकोर टुकड़ों में कटा लें।
- अनार को छीलकर उसके दाने एक कटोरी में निकाल दें।
- अब अंगूर को भी बीच से आधा काट लें।
- अब सभी कटे हुए फलों को एक बाउल में डालें।
- अब आप इसमें सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, इमली की चटनी, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब तैयार है हेल्दी ब्रेकफास्ट या ईवनिंग स्नैक पोटैटो फ्रूट चाट।
- इसे आप अमचूर की जगह चाट मसाला, सूखा पुदानी पाउडर भी डालकर खा सकते है।
प्रिय पाठकों यदि आप सुबह और शाम को स्नैक्स के साथ कुछ अलग खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में पोटैटो फ्रूट चाट की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पोटैटो फ्रूट चाट की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Palak Patta Chaat Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल में इस तरीके से बनाएं पालक पत्ता चाट की रेसिपी
Samosa Pizza Chaat Recipe: बच्चों को बेहद पसंद आएगी ये समोसा पिज्जा चाट की रेसिपी
Banarasi Tamatar Chat Recipe: अपने घर में आसानी से बनाएं बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी
संजीव कपूर की क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी।
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

