सुबह के नाश्ते के लिए रवा उपमा एक बेहतरीन फूड डिश है। साथ ही रवा उपमा फाइबर से भरपूर होता है, जो कि हमारे डाइजेशन सिस्टम को बेहतर रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं रवा उपमा खाने के बाद जल्दी से भूख नहीं लगती है और ये लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करता है।
साथ ही रवा उपमा एक ऐसी फूड डिश है जिसे बड़ों के साथ बच्चे भी काफी पसंद करते है। साथ ही रवा उपमा बनाना काफी आसान है और ये कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाता है. तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है रवा उपमा की रेसिपी।
कैसे बनाएं रवा उपमा की रेसिपी (How to Make Rava Upma Recipe)
सामग्री:
- सूजी- 1 कप
- चना दाल- 1 टी स्पून
- उड़द दाल- 1 टी स्पून
- चना दाल- 1 टी स्पून
- प्याज कटा- 1
- टमाटर कटा- 1
- अदरक कद्दूकस- 1/2 टी स्पून
- गाजर कटी- 3 टेबल स्पून
- हरी मटर- 2 टेबल स्पून
- शिमला मिर्च कटी- 3 टेबलस्पून
- फ्राइड काजू- 7 से 8
- कढ़ी पत्ते- 1/4 कप
- हींग- 1 चुटकी
- हरी मिर्च- 2
- हरी धनिया पत्ती- 2 से 3 टेबल स्पून
- नींबू- 1/2
- देसी घी- 1 टेबल स्पून
- तेल- 2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
रवा उपमा बनाने की आसान विधि:
- रवा उपमा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- अब एक मोटे तले वाली कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी डालकर गर्म करें।
- घी पिघलने के बाद उसमें रवा डालकर कुछ देर तक भूनें।
- अब सूजी को हल्का भूरा होने में 3 से 4 मिनट का वक्त लगेगा।
- इस दौरान सूजी को चम्मच की मदद से चलाते रहें।
- सूजी सिकने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
- अब तेल गर्म होने के बाद उसमें राई डालें।
- जब राई चटकने लगे तो उसमें हींग, कढ़ी पत्ते, उड़द दाल, चना दाल डालकर सभी को भूनें।
- दाल का रंग हल्का भूरा होने के तक इन्हें भून लें।
- इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस अदरक डालकर मिक्स करें।
- अब प्याज जब तक हल्का गुलाबी न हो जाए तब तक भून लें।
- फिर इस मिश्रण में कटी गाजर, मटर दाने, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकने दें।
- इन सामग्रियों को 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकाएं और फिर मिश्रण में डेढ़ कप पानी डाल दें और उबलने के लिए छोड़े दें।
- जब पानी उबलने लगे तो उसमें भुनी हुई सूजी डाले और ऊपर से आधा नींबू निचोड़ दें।
- अब चम्मच की मदद से सूजी को अच्छी तरह से मिला दें और चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद कड़ाही को ढंक दें और रवा उपमा को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
- इस दौरा बीच-बीच में उपमा चम्मच से चलाते भी रहें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और उपमा को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें जिससे वह सेट हो सके।
- अब आपका टेस्टी रवा उपमा बनकर तैयार है।
- इसे ब्रेकफास्ट में हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप नाश्ते में कुछ अलग बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में रवा उपमा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि ये एक हेल्दी फ़ूड है, जिसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Keto Upma Recipe: रात में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते है तो बनाएं कीटो उपमा, जानें
सुबह में नाश्ता नहीं करने से होंगे ये गंभीर नुकसान, स्वस्थ रहने के लिए करें ये ब्रेकफास्ट
Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि
Masala Omelette Recipe: ब्रेकफास्ट से हो गए हैं बोर तो रसोई में झटपट बनाएं ये मसाला ऑमलेट
Tadka Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं तड़का इडली की ये आसान रेसिपी, जानें कैसे?
सुबह में नाश्ता नहीं करने से होंगे ये गंभीर नुकसान, स्वस्थ रहने के लिए करें ये ब्रेकफास्ट
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

