पकौड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। सर्दियों के मौसम में तो खासकर पकोड़े का मजा दोगुना हो जाता है। गरम गरम पकोड़े हरी चटनी के साथ लाजवाब लगती है। वैसे तो कई तरह के पकोड़े बनाई जाती है। आलू,लौकी, प्याज और ना जाने कितने तरह की पकोड़े बनाए जाते है।
लेकिन क्या आपने कभी रोटी के पकोड़े खाए हैं? जी हां वही रोटी जो कभी कभी रात में एक्स्ट्रा बच जाती है। सुबह ये रोटी कोई खाने को तैयार भी नहीं होता है। इसलिए आज हम रोटी के पकोड़े के बारे में बताएंगे। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं रोटी के पकोड़े।
कैसे बनाएं रोटी के पकोड़े (How to Make Roti Ke Pakode)
सामग्री:
- आलू- 2 से 3 मध्यम साइज
- हरा धनिया- एक बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चिल्ली फ्लेक्स- एक चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- एक चम्मच बारीक कटी हुई
- बेसन- 2 बड़े चम्मच
- अजवाइन- 1/4 छोटा चम्मच
- जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- चुटकी भर
- तेल- तलने के लिए
रोटी के पकोड़े बनाने की आसान विधि:
- इसे बनाने के लिए आपको रात की बची रोटियां और उबले हुए आलू चाहिए।
- दो या तीन आलू को पहले उबाल ले और फिर उन्हें छीलकर एक बाउल में प्रॉपर मैश कर लें।
- अब इसमें एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालिए, नमक स्वाद अनुसार, चिल्ली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च काटकर अच्छी तरह से मिक्स करके रख ले।
- अब इसके बाद बेसन का घोल तैयार करें।
- इसके लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच बेसन डालें और फिर उसमें 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, चिल्ली फ्लेक्स नमक बारीक कटी हुई हरी मिर्च हल्दी पाउडर सब डालने के बाद पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- आखिर में इसके ऊपर चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें और फिर एक बार मिला ले।
- ये घोल ना बहुत ज्यादा पतला होना चाहिए ना ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
- बची हुई रोटियों को लें और एक मैश किए हुए आलू को अच्छी तरह से फैला लें।
- अब इस रोटी को कटर की मदद से या चाकू की मदद से 4 से 6 टुकड़े कर लें।
- एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें।
- रोटी में आलू स्टाफिंग करने के बाद बेसन के घोल में डुबाएं और कड़ाही में तलने के लिए डालें।
- इसे सुनहरा ब्राउन होने तक तल लें,और फिर प्लेट में गरमा गरम निकालें।
- हरी धनिया की चटनी के साथ इसे सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आपके घर में रोजाना रोटी बच जाती है, तो आज ही अपने घर में इसका पकोड़ा बनाकर खा सकते है, क्योंकि इस रोटी के पकोड़े की रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी बासी रोटी के पकोड़े को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Roti Samosa Recipe: घर में बची हुई रोटी से ऐसे बनाएं समोसा, जानें बनाने का आसान तरीका
Sheermal Roti Recipe: घर में ऐसे बनाएं शीरमाल की रोटी, जानें बनाने की आसान विधि
Nachni Roti Recipe: सर्दियों में खाना है पौष्टिक तो ऐसे बनाएं नाचनी की रोटी, मिलेगी भरपूर एनर्जी
Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी
Jowar Roti Recipe: ज्वार की रोटी बनाने का सरल व सीक्रेट तरीका, जानें यहां
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

