मेदू वड़ा एक फेमस साउथ इंडियन फूड डिश है और इसे सूजी से बनाया जा सकता है। साथ ही मेदू वड़ा स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, डाइजेशन के लिहाज से भी बढ़िया होता है।
अगर आप दिन में स्नैक्स के तौर पर कुछ स्वाद से भरा लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो मेदू वड़ा को ट्राई कर सकते हैं। साथ ही मेदू वड़ा बनाना भी आसान है और ये स्नैक्स कम वक्त में ही बनकर तैयार भी हो जाती है। तो आइए जल्दी से जान लेते है सूजी मेदू वड़ा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं सूजी मेदू वड़ा की रेसिपी (How to Make Suji Medu Vada Recipe)
सामग्री:
- सूजी- डेढ़ कप
- जीरा- 1 टी स्पून
- कढ़ी पत्ते कटे- 1 टेबल स्पून
- हरी धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च कुटी- 1/2 टी स्पून
- नींबू रस- 2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च कटी- 2 से 3
- तेल- जरूरत के मुताबिक
- पानी- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
सूजी मेदू वड़ा बनाने की आसान विधि:
- दिन में भूख लगे और कुछ चीज जल्दी बनाना हो तो सबसे पहले सूजी मेदू वड़ा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 2 कप पानी, 1 टी स्पून तेल और आधा चम्मच नमक डालकर मिला दें।
- अब गैस को मध्यम आंच पर रखकर पानी को उबाल लें।
- जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें सूजी डालें और बड़ी चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब सूजी को तब तक पकाएं जब तक कि वह पानी को पूरी तरह से सोख न ले।
- जब सूजी पक जाए तो उसे एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में डालें और उसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा, कढ़ी पत्ते, धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नींबू रस डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर उन्हें चिकना कर लें।
- इसके बाद थोड़ा सा सूजी मिश्रण लें और इसे रोल करके चपटा कर दें।
- इसके बाद इसके बीच में एक छेद कर दें।
- इसी तरह सारे मिश्रण से सूजी मेदू वड़ा तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाएं तो उसमें सूजी मेदू वड़ा डाल दें और मध्यम आंच पर डीप फ्राई करें।
- अब मेदू वड़ा तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद उन्हें एक प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारे मेदू वड़ा को डीप फ्राई कर लें।
- अब सूजी मेदू वड़ा को चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
अगर आप कम समय में कुछ झटपट बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सूजी मेदू वड़ा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सूजी मेदू वड़ा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Masoor Dal Vada Recipe: शाम की चाय के साथ खाएं मसूर दाल वड़ा, जानें बनाने का तरीका
फूड ब्लॉगर ने इंस्टा पर 1 किलो “दही वड़ा” का पोस्ट डाला, यूजर ने दी गालियां!
रणवीर बरार की पोहा वडा रेसिपी है आपकी किसी भी भूख का इलाज
संजीव कपूर की क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी।
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

