Search

Home / hindi recipe / फूड ब्लॉगर ने इंस्टा पर 1 किलो “दही वड़ा” का पोस्ट डाला, यूजर ने दी गालियां!

Dreamstime S 79792679

फूड ब्लॉगर ने इंस्टा पर 1 किलो “दही वड़ा” का पोस्ट डाला, यूजर ने दी गालियां!

Marketing Team | मार्च 7, 2022

दही वड़ा एक पारंपरिक भारतीय डिश है। उत्तर भारत में ये फ़ूड रेसिपी काफी फेमस है। दही वड़ा वैसे तो पूरे भारत में बनाया जाता है। लेकिन उत्तर भारतीय तरीके से बनाये गए दही वड़े का स्वाद ही निराला होता है। आज कल स्ट्रीट फूड के तौर पर दही वड़ा काफी लोगों को पसंद आता है। उड़द की दाल से तैयार “वड़े” के साथ दही और अन्य मसालों का कॉम्बिनेशन इस रेसिपी को बेहद खास बना देता है।

Dreamstime S 79792679

ये एक ऐसी फूड डिश है। जो हर उम्र के लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है। साथ ही सेहत के लिए भी ये फूड डिश काफी अच्छी होती है। क्या आपको पता है? आज कल लोग दही वड़ा ऐसा वैसा नहीं खा रहे है बल्कि वजन के हिसाब से 1KG का खा रहे है। और इस तरह के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वीडियो:-

https://www.instagram.com/reel/Carz25pBIlP/?utm_medium=copy_link

मशहूर फूड ब्लॉगर गौरव वासन के द्वारा youtubeswadofficial नाम से इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में आपको दिखेगा कि एक प्लेट में सबसे पहले “वड़े” डालकर कई हिस्सों में काटा जाता है। और कई तरह के मसाले डाले जाते है। उसके बाद दही डालकर इसमें लाल और हरी चटनी डाली जाती है। फिर दोबारा दही डालकर खाने को दे दिया जाता है। बाद में गौरव वासन लिखते है कि जयपुर में राजस्थान हाई कोर्ट के गेट नंबर 5 के पास पंडित जी 1 किलो का दही वड़ा बेच रहे है।

Dahi Bhalle (1)

 

जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। 458K व्यूज मिल चुके है। 33.8K लाइक्स मिलने के साथ सैकड़ों कमेंट्स आए है। एक यूजर ने लिखा,- चचा दही कम पड़ जाएगा,  बोल देना हमें आपके सामने ही दही की फैक्ट्री लगा देंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- फूड ब्लॉगर को देख कर अधिक दही डालते हुए सुना था, लेकिन ये अंकल ने तो कुछ ज्यादा ही दही डाल दिया। वही तीसरे यूजर ने लिखा,- चचा ने ब्लॉगर को देखकर ओवरडोज कर दिया डिश को। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना सारा दही नो..।

Dahi Vada

क्या आपने कभी एक किलो का दही वड़ा खाया। यदि नहीं खाया है तो अपने घर में बनाने की कोशिश जरूर करें। साथ ही हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय सबसे पहले दें।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *