Home / hindi recipe / International Women’s Day 2022: महिलाओं को स्वस्थ रखेंगे ये 8 सुपरफूडज़, आज से शुरू करें खाना!
हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान और उनका अधिकार दिलाना है। साथ ही समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने के लिए प्रेरित करना है। दुनिया भर में महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसलिए विश्व भर में 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है। लेकिन इस विशेष दिवस की घोषणा के इतने सालों बाद भी महिलाओं के स्वास्थ्य का मुद्दा एक बड़ी चिंता का विषय है। इसलिए यह अनूठा दिन जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को शिक्षित करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है उनकी स्वास्थ्य और खाने-पीने की जीवनशैली।
दरअसल खान पान और दिनचर्या ठीक नहीं होने की वजह से महिलाओं में हॉर्मोन और शारीरिक बदलाव आने लगते है। जिसके कारण स्वास्थ्य काफी प्रभावित होने लगता है। उम्र के विभिन्न पड़ावों पर उन्हें कई शारीरिक चुनौतियां का सामना भी करना पड़ता है। जिसके कारण उनकी हेल्थ कमजोर होने लगती है। इसलिए आज हम महिलाओं से जुड़ी कुछ ऐसी हेल्दी फूड के बारे में बताएंगे जो उन्हें सालों भर स्वस्थ और मजबूत बना सकती है। तो आइए जानते है इस 8 जरूरी सुपरफूड के बारे में।
Table of Contents
पपीता पोटेशियम और विटामिन-सी का भरपूर स्रोत है। जो महिलाओं को ब्लड प्रेशर से दूर रखता है। साथ ही यह गॉल ब्लैडर को दूर रखने में मदद करता है। लेकिन गर्भवती महिलाएं इसका सेवन ना ही करे तो अच्छा है।
पालक को आयरन ही नहीं बल्कि फोलेट का भी अच्छा स्रोत माना जात है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है। साथ ही यह कोलोन कैंसर, दिल के रोग और डिमेंशिया जैसे मानसिक रोग से भी उन्हें दूर रखने में मदद कर सकता है।
ब्रोकली को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एक कप ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो कोलाजेन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी एंथोसायन जैसा मजबूत एंटी-कैंसर पोषक तत्व पाया जाता है। इन बेरीज में विटामिन-सी और फोलिक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है।
सोयाबीन प्रोटीन, आयरन और विटामिन-बी का एक बेहतरीन सोर्स है। महिलाओं को अपनी डाइट में सोया के बने उत्पाद जैसे सोया मिल्क, टोफू आदि को शामिल करना चाहिए।
जो महिलाएं नॉन वेजिटेरियन है उनके लिए मीट और मछली का सेवन बहुत फायदेमंद है। इनमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है।
महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए। बीन्स में फैट्स और कोलेस्ट्रॉल कम होता है और यह फाइबर व प्रोटीन का अच्छा सोर्स है।
महिलाओं को अपनी डाइट में लो फैट वाली दही शामिल करनी चाहिए। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है।
आज से आप वादा करें कि महिला दिवस के दिन अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए हेल्दी फ़ूड का इस्तेमाल करेंगे। और इस लेख से आप समझ ही गए होंगे कि कैसे अपने स्वास्थ्य को सही रखने क लिए इस सुपरफूड का सही उपयोग करके अपने आप को स्वस्थ रख सकते है। साथ ही हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय भी दे सकते है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)