Search

Home / News Stories / इस फिटनेस रुटीन को अपनाकर आप भी टाइगर श्रॉफ की तरह लग सकते हैं ‘हीरो’

Screenshot (19)

इस फिटनेस रुटीन को अपनाकर आप भी टाइगर श्रॉफ की तरह लग सकते हैं ‘हीरो’

Marketing Team | मार्च 7, 2022

डांस, फिट रहने के लिए एक मज़ेदार और सही तरीका है और आपको इसके बहुत सारे फायदे भी मिलते है। बशर्ते आपको डांस करने से न सिर्फ आपको कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है बल्कि आपके हर बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज भी हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि डांस के ज़रिए कैसे फिट बना जा सकता है या आप डांस की मदद से फिट बनाने का इरादा बना ही चुके हैं तो आपको थोड़ी और प्रेरणा देने का काम कर सकते हैं बॉलीवुड हंंक और सबसे फिट माने जाने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ।

Screenshot (13)

टाइगर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ‘पूरी गल बात’ गाने पर स्टंट और डांस करते हुए नज़र आ रहे है। डांस हो या मुश्किल “स्टंट” टाइगर श्रॉफ के लिए उन्हें परफॉर्म करना बहुत मुश्किल नहीं है। यह आप उनकी फिल्मों और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स के ज़रिए आसानी से समझ सकते हैं।

Screenshot (14)

यहां वीडियो देखें:-

https://www.instagram.com/reel/Cal_AR6veGA/?utm_medium=copy_link

वही सोशल मीडिया की बात करें तो यहां टाइगर श्रॉफ की फिटनेस के लाखों लोग दीवाने हैं। हालांकि टाइगर ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग पहले ही ले रखी है। इन्हें वर्कआउट करने का बहुत शौक है। और वह नियमित रूप से जिम भी जाते है। टाइगर श्रॉफ खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते है। साथ ही वह भरपूर नींद भी लेते है।

Screenshot (15)

वही इनके पर्सनल डाइट की बात करें तो इन्हें खाने में ओटमील, अंडे, सब्जियां, ब्राउन राइस, ड्राई फ्रूट्स और नट्स खास तौर पर ज्यादा पसंद है। हालांकि टाइगर स्मोकिंग और अल्कोहल से बिल्कुल दूर ही रहते है। जानकारी के मुताबिक टाइगर ने फिल्म ‘बागी 3’ में फिट और लीन लुक के लिए 6% तक बॉडी फैट कम किया था ताकि उनकी नसें उभरकर दिखाई दें।

आपको टाइगर श्रॉफ और इनके वर्क आउट के बारे इस आर्टिकल में पूरी जानकारियां मिल चुकी होगी। क्या आप लोग भी एक्टर टाइगर श्रॉफ की तरह बॉडी बनाना चाहते हैं। तो अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *