Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

पति के स्वास्थय को बेहतर बनाने के 5 आसान तरीके

किसी भी आदमी के दिल तक पहुंचने का रास्ता उसके पेट से होकर गुज़रता है! अगर इस रास्ते पर आप थोड़ा और आगे चलेंगी तब आप उन टेस्ट रिपोर्ट्स तक पहुंच जाएंगी जिनके ज़रिये  आपको उनके हेल्थ स्टेटस के बारे में अंदाज़ा हो जायेगा! हम सभी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं की हेल्थी डाइट, हसबेंड को हेल्थी रख सकता है, लेकिन कई बार ऐसा हो सकता है की उनके खाने की आदतों में बदलाव ला पाना मुश्किल हो। लेकिन चुपचाप अपनाए हुए छोटे-छोटे बदलाव इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। ये कुछ छोटे बदलाव हैं जिनके द्वारा आप अपने हसबेंड की डाइट में सुधार ला सकते हैं –

 

1) फल –

अपने हसबैंड की डाइट में फल शामिल कीजिये । उन्हें रोज़ कम से कम एक सर्विंग फल दीजिये। फलों को काटकर या सलाद और स्मूथी में खा सकते हैं।

2)  ड्राई फ्रूट्स और बीज –

ड्राई फ्रूट्स और बीज भी ऐसे आहार पूरक हैं जिनको खाने से बेहद फायदा होता है। ड्राई फ्रूट्स में न केवल प्रोटीन बड़ी मात्रा में मौजूद होता है, इनमें अनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन इ, प्लांट स्टेरोल्स और L – आरगीनाइन होते हैं जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में सहायता देते हैं और हमारे दिल को स्वस्थ रखते हैं। क्योंकि इनमें अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, इनमें केलोरीज़ की मात्रा ज़्यादा होती है, इसलिए इन्हें सयंम से खाना चाहिए, रोज़ इनका 20 gm सेवन काफी है। इन्हें आप किसी भी रूप में खा सकते हैं, सलाद में डालकर, तरी वाली सब्ज़ियों में पाउडर के रूप में डालकर या शाम के नाश्ते में।

 

3) पानी पिएं –

 

अपने  हसबेंड को खूब पिलाएं! जी, शराब या काफिनटेड ड्रिंक्स नहीं बल्कि ताज़ा पानी! डीटॉक्स करने के लिए इनफ्यूज़ड पानी बनाकर पिलाएं। खीरे,नीम्बू, संतरे जैसे सिट्रस फलों को काट कर, पुदीने के ताज़े पत्तों के साथ 3 लीटर पानी में मिलाकर रात भर के लिए फ्रिज में छोड़ दें। सुबह आप इस पानी को इस्तेमाल साधारण पानी की तरह कर सकते हैं। सुबह दफ्तर जाने से पहले 1 लीटर इनफ्यूज़ड पानी नियमित रूप से अपने हसबेंड को पिलाएं और शाम को घर लौटने पर 1 लीटर और पिलाएं।

 

4) सब्ज़ियां –

सब्ज़ियों और हर्ब्स को अपने रोज़ के खाने में नियमित रूप में शामिल करें। आप सीताफल के टुकड़ों को चिकन की डिशेस में डाल सकती हैं और बैंगन और शलजम के टुकड़ों को मटन के साथ पका सकतीं हैं। आमलेट, इडली, डोसे, पराठे और पास्ता में गाजर, ब्रोकोली, बीन्स, थाइम और तुलसी डाल सकती हैं। घर पर हमेशा ताज़ी सब्ज़ियों का स्टॉक रखें और रोज़ के खाने में खूब सारी सब्ज़ियों को शामिल करें। सब्ज़यों में ढेर सारा पोषण होता है और हमारे स्वास्थ के लिए ये बहुत ज़रूरी हैं।

 

5) उबला हुआ खाना –

जब भी आप छोले, राजमा, लोबिया, स्प्राउटस, काले चने, हरे चने, चिकन या अंडे लंच या डिनर के लिए उबालें, तब थोड़ा एक्स्ट्रा उबालकर फ्रिज में अलग रख लें। अगले दिन इनमें कटे प्याज़, टमाटर, बीज, ड्राई फ्रूट, हरी सब्ज़ियां जैसे आईसबर्ग लेटस, नीम्बू, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला डालें और उबली हुई डिश का चटपटा और मज़ेदार सलाद बना लें जिसे आप नाश्ते में या लंच के समय साइड डिश की तरह सर्व कर सकती हैं।

ये सारे छोटे-छोटे बदलाव इतने मुश्किल भी नहीं हैं की आपके हसबेंड इन्हें पहचान लें परन्तु इन्हें अपनाने से उनका पेट ज़रूर आपको इस हेल्थी स्विच के लिए धन्यवाद देगा !

 

चित्र श्रोत: pixabay, staticflickr, wikipedia commons