सुबह नाश्ते के लिए टमाटर उपमा स्वाद और पोषण से भरपूर फूड डिश है। कई घरों में नाश्ते का चुनाव काफी मुश्किल होता है, क्योंकि हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। ऐसे में आप चाहते हैं कि कोई ऐसी फूड डिश बनाई जाए जो सभी को पसंद आए और हेल्दी भी हो तो इन दोनों ही पैमानों पर टमाटर उपमा खरा उतर सकता है।
साथ ही रवा से बनने वाला टमाटर उपमा की रेसिपी बेहद आसान है और ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। तो आइये जल्दी से जान लेते है टमाटर उपमा की रेसिपी के बारे में।
कैसे बनाएं टमाटर उपमा की रेसिपी (How to Make Tomato Upma Recipe)
सामग्री:
- रवा- 1 कप
- टमाटर- 2
- प्याज कटा- 1/2
- मटर दाने- 2 टेबल स्पून
- बीन्स कटे- 2
- मूंगफली- 3 टेबल स्पून
- राई- 1 टी स्पून
- अदरक कटा- 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च- 2
- हरी धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
- कढ़ी पत्ते – 8 से 10
- उड़द दाल- 1/2 टी स्पून
- हल्दी- 1/4 टी स्पून
- चीनी- 1/4 टी स्पून
- देसी घी- 1 टेबल स्पून
- तेल- 2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
टमाटर उपमा बनाने की आसान विधि:
- टमाटर उपमा बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक टुकड़े कर लें।
- अब एक कड़ाही में रवा डालकर उसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक भूनें।
- जब रवा हल्का गुलाबी होकर खुशबू देने लगे तो गैस बंद कर दें और रवा एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो राई, उड़द दाल और कढ़ी पत्ते डालकर भूनें।
- इसमें मूंगफली दानें डालकर कुरकुरे होने तक पकाएं।
- जब मूंगफली दानें अच्छी तरह से सॉट हो जाएं तो इसमें बारीक कटी प्याज डालें और हल्की गुलाबी होने तक पकाएं फिर कटा अदरक, हरी मिर्च डालकर फ्राई करें।
- अब 1 मिनट तक फ्राई करने के बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
- फिर मटर और बीन्स डाल दें।
- सब्जियों को पूरी तरह से पकाएं।
- इसके बाद इसमें हल्दी, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
- 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें 3 कप पानी और 1 टेबल स्पून घी डाल दें और उबलने दें।
- अब कड़ाही में भुना हुआ रवा धीरे-धीरे डालें और गैस की आंच धीमी ही रखें।
- रवे को चलाते रहें जिससे उसमें गांठ नहीं पड़े।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि रवा सारा पानी सोख न ले।
- अब टमाटर उपमा को अच्छी तरह पकने तक उबालें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और उपमा को बाउल में निकालकर ऊपर से हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप नाश्ते में कुछ अलग तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में टमाटर उपमा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Murmura Upma Recipe: टेस्टी खाने को मन करे तो बनाएं मुरमुरा उपमा की रेसिपी, जानें विधि
Rava Upma Recipe: नाश्ते में ऐसे बनाएं रवा उपमा की रेसिपी, जानें बनाने की विधि
Keto Upma Recipe: रात में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते है तो बनाएं कीटो उपमा, जानें
Moong Dal Kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मूंग दाल की खीर, जानें बनाने का तरीका
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

