Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

इंदौर का यह स्ट्रीट वेंडर बेच रहा है मैगी परांठा, क्या आप ट्राई कर पाएंगे?

Maggi Parantha

फ़्यूज़न फ़ूड अब एक नया चलन बन गया है, लोग किचन में प्रयोग होने वाली किसी भी खाने लायक चीज को साथ में मिलाकर एक नई डिश बना रहे हैं। लेकिन क्योंकि वह खाया जा सकता है सिर्फ इसलिए उनको साथ में मिलाया जाता है यह बात आपको और आपके पेट दोनों को ही पचानी मुश्किल हो सकती है। 

खाने में पसंद की जाने वाली ऐसी ही दो डिश का इस हफ्ते मिलाप हुआ है या यूं कहें कि जबरन करवाया गया है और इसके परिणामस्वरूप इंटरनेट पर हंगामा मच गया है।

वीडियो को @radiokarohan ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जिसमें वह बड़े ही मज़ेदार अंदाज में इस डिश को बनाने का व्याख्यान करते हैं। 

वीडियो शुरू होती है मैगी बनाने से, जिसमें आपको सब कुछ नॉर्मल लगने वाला है, लेकिन इसे खराब किया जाता है पकी हुई मैगी को आटे की एक लोई के अंदर भरने की नाकाम कोशिश के साथ। 

मैगी से भरे हुए परांठे को फिर गर्म तवे पर पकाया जाता है। हम देख सकते हैं कि तवे पर पकाते समय परांठे से मैगी बाहर निकल रही है। एक बार जब यह तैयार हो जाता है, तो परांठे को पनीर से सजाया जाता है। 

लेकिन अगर आपको लग रहा है कि मैगी का ये हाल यहां पर अब खत्म हो गया है तो आप गलत है। जी हां, अब अगर परांठा तैयार हो चुका है तो उसे बिना सलाद, अचार, रायता और सब्जी के भला कैसे परोसा जा सकता है। 

वीडियो को मूल रूप से इंस्टाग्राम पर फूड ब्लॉगर प्रशांत विजयवर्गीय द्वारा साझा किया गया था। इसके बाद इसे आरजे रोहन ने री-शेयर किया, जिसे 58k व्यूज और 2.6k लाइक्स मिल चुके हैं।

यह भी देखें- वायरल हुआ ढोकला खांडवी आइसक्रीम रोल, इसे गले से नीचे उतारना है मुश्किल

मैगी पराठा पर आप अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं साथ ही हमें बताएं क्या आप इसे ट्राई करना चाहेंगे? और हमारे साथ ट्राई करें स्वादिष्ट गोभी परांठा और मम्मी वाली मैगी वो भी बिना किसी फ्यूज़न के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।