Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

देखें क्यों घबराए लोग इस ऑमलेट से, नाम सुनकर ही लगा डर

Fotojet 2022 02 03t135605.178

किंग-कोंग का नाम आपने जरूर सुना होगा और इस नाम से आपके दिमाग में एक बड़े से खतरनाक जानवर की छवि बनना साधारण है। लेकिन इस नाम जैसी ही एक भयानक डिश को अगर आपके सामने टेबल पर परोसा जाए तो क्या आप इसे खा पाएंगे? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अलग-अलग प्रकार से पकाए गए अंडे और किंग-कोंग ऑमलेट कहे जाने वाली एक डिश की जो मार्केट में तहलका मचा रही है। डिश को ‘जिम फ्रीक इस विशेष ऑमलेट को ट्राई करें’ जैसा कैप्शन भी दिया गया है जो इस डिश को एक हेल्दी आहार के रूप में दिखाता है।


फूड ब्लॉग ‘द ग्रेट इंडियन फूडी’ द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, एक दुकानदार को अंडे का एक फ्यूज़न बनाते हुए देखा जा सकता है जिसमें पनीर के साथ पका हुआ अंडा, उबला हुआ अंडा और ऑमलेट शामिल है। ‘किंग कांग ऑमलेट’ की तैयारी पनीर, मेयोनेज़ और उबले अंडे से बनी ग्रेवी से शुरू होती है। इसके बाद ऊपर से हाफ फ्राई और उसके बाद पनीर की टॉपिंग के साथ इस ऑमलेट को प्लेट में रखे ग्रेवी के ऊपर रखा जाता है। आखिर में, उबला हुआ अंडा काटकर डाला जाता है, और पकवान को बहुत सारे पनीर से सजाया जाता है

यह भी देंखे- एक मज़ेदार कहानी के साथ करीना कपूर ने किया एक्स बॉयफ्रेंड को याद

वीडियो अभी तक 80 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और ‘भाई हर चीज़ मैं चीज डालना जरूरी नहीं है मैं तो बोर हो गया चीज़ देख के’ और ‘पहले बटर की पागलपंती, अब पनीर की’ जैसे कमेंट्स के साथ यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। 

किंग कोंग नाम वाले इस ऑमलेट आप अपनी राय हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिखकर भेज सकते हैं, साथ ही हमें बताएं कि आप एक साथ कितने अंडो से बना ऑमलेट खा सकते हैं।  

यह भी देंखे- 7 सुपरफूड्स जो आपको 30 साल की उम्र के बाद अपनी डाइट में जरूर करने चाहिए शामिल

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।