Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

गर्मियों में रोजाना खाएं ये एक चीज, दमक उठेगा चेहरा

Cucumber Benefits For Skin:

गर्मी हो या ठंडी, सभी मौसम में मिलने वाला खीरा ना सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि त्वचा को भी कई लाभ पहुंचा सकता है। खीरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व खासकर इन गर्मियों की हीट और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकते है। खीरे में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी, फॉलिक एसिड्स जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

 

 

जो हमारी बॉडी को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। खीरे को आप रायता, सलाद और स्नैक के रूप में भी खा सकते है। आमतौर पर गर्मियों के मौसम में खीरे को फेस पैक के रूप में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा यूज किया जाता है। परंतु आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर त्वचा को ड्राई स्किन और सन टैन आदि से भी आसानी से बचा सकते है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है खीरे का सेवन:

ड्राई स्किन:

विशेषज्ञों की माने तो खीरे को पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें लगभग 80 से 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। इसके अलावा भी इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते है। जो हमारी बॉडी और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते है।

 

पिंपल्स:

पिंपल्स ना सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते है, बल्कि कई बार ये तो काफी दर्दनाक भी हो सकते है। खीरे को रोजाना आप अपने खान-पान में शामिल कर पिंपल्स की समस्या से छुटकारा आसानी से पा सकते है।

 

झुर्रियां:

खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों को जड़ से खत्म करने में काफी मददगार माना गया है। इसके अलावा खीरे में फॉलिक एसिड और विटामिन-सी मौजूद होता है। जो त्वचा को इस गर्मी में होने वाले संक्रमण से बचाने में मदद करता है। हालांकि कई विशेषज्ञों ने माना है कि खीरे के सेवन से स्किन में पड़ी सभी झुर्रियों को आसानी से कम किया जा सकता है।

 

 

अगर आप भी ड्राई स्किन और पिंपल्स से परेशान रहते है, तो अपनी डाइट में रोजाना खीरे का इस्तेमाल जरूर करें। ताकि इस समस्या से छुटकारा पाया जा सके। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा जरूर करें। एवं अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

गर्मी के खाद्य पदार्थो के टिप्स

Jamun Juice: उमस भरी गर्मी में खुद को हाईड्रेट रखने के लिए बनाएं जामुन का जूस

Karela Juice Recipe: डायबिटीज के लिए रामबाण से कम नहीं है ये करेला का जूस, जानें क्यों?

Benefits of Sugarcane Juice in Hindi: जानिए 9 अनसुने गन्ने के जूस के फायदे!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।