नीम को आयुर्वेद में बहुत ही गुणकारी माना जाता है, नीम के हर भाग को गुणों का खजाना माना जाता है। साथ ही नीम की पत्ती, नीम की छाल और नीम की टहनियां आदि को कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि नीम के पत्तों के जूस के लाभ (Neem Leaves Juice Benefits) कई तरीकों से ले सकते है। माना जाता है कि भारतीय वेदों में नीम का नाम सर्व रोग निवारणी रखा गया है। जिसका सीधा सा अर्थ होता है सभी बीमारियों को रोकने वाला।
हालांकि मीठा नीम और कड़वा नीम दोनों में ही औषिधीय गुण पाए जाते है। साथ ही नीम के जूस के सेवन से स्किन और हेल्थ दोनों को हेल्दी रखा जा सकता है। तो इसलिए आज हम बेटर बटर के इस आर्टिकल में एलर्जी में नीम के फायदे, नीम के जूस के फायदे (Neem Juice Benefits) और नीम के जूस के नुकसान (Neem Juice Side Effects) के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।
नीम के जूस के फायदे:
नीम अपने एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। क्योंकि इसमें कम से कम 140 कंपाउंड मौजूद होते है। इसलिए इसका ज्यादातर प्रयोग पेट के अल्सर और वजन घटाने के लिए भी किया जाता है।
1. वजन घटाने के लिए नीम के जूस:
अगर आप वजन घटाने के लिए सोच रहे है, तो आपको एक्सरसाइज के अलावा नीम के जूस को अपने रूटीन में शामिल करना होगा। इससे सामान्य तरीके से अपना वजन घटा सकते है। नीम के जूस के फायदे (Neem Juice Benefits) तो कई है, क्योंकि नीम के अर्क में टैनिन पाया जाता है। साथ ही बॉडी की गंदगी को साफ भी करता है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देती है। ऐसे में आप ओवर ईटिंग से बचते है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिल जाती है।
2. ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल:
अगर आप मधुमेह के मरीज है, तो आप सुबह में खाली पेट नीम के पत्ते खाने के फायदे (Benefits of Eating Neem Leaves on Empty Stomach) के बारे में यहां से जानकारी हासिल कर सकते है, क्योंकि नीम के पत्ते खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह पत्ता एंटीवायरल की तरह काम करता है, ऐसे में वायरल बुखार में इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही ये कार्डियक संबंधित समस्याओं को भी ठीक करने में मदद करता है।
3. मुंहासों को करता है दूर:
यदि आप मुहांसे से परेशान रहते है, तो आप नीम के पत्ते चबाकर इसका लाभ (Benefits of Chewing Neem Leaves) ले सकते है। रोजाना सुबह सुबह नीम के पत्ते चबाने से आपके मुहांसे कम होने लगते है। साथ ही नीम के पत्ते को पीसकर मुहासों के ऊपर लेप लगा सकते है, जिससे चेहरे की नमी बरक़रार रहती है। साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगता है और दाग-धब्बे, ब्लेमिशेज, एग्जिमा, फोड़ा-फुंसी आदि को जड़ से खत्म भी करता है।
4. आंखों को रखता है स्वस्थ:
नीम के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Neem Leaves) कई है, लेकिन ये आंखों के लिए रामबाण से कम भी नहीं है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना नीम के पत्ते चबा सकते है। साथ ही रात-दिन मोबाइल, कंप्यूटर का इस्तेमाल करके आंखों में दर्द, सूजन की समस्या होने लगती है। इनसे निकलने वाली ब्लू किरणें आंखों को नुकसान भी पहुंचाती है। साथ ही आंखों की देखने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसलिए नीम के पत्ते पित्त और कफ दोष को बैलैंस करके पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करता है।
5. इम्युनिटी बढ़ाने और दांत की समस्या को करता है ठीक:
यदि आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो नीम के पत्तों के जूस के लाभ (Neem Leaves Juice Benefits) ले सकते है। क्योंकि ये नीम के जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही दांतों और मसूड़ों से खून आने की समस्या को भी दूर करता है। साथ ही अगर दांत को चमकीला बनाना है तो आप पानी में नीम की छाल, टहनियों या फिर पत्तियों को उबालें और इससे कुल्ला करें। इससे आपके दांत चमक जायेंगे और मसूड़े स्वस्थ रहेंगे।
6. त्वचा की समस्या को करता है ठीक:
त्वचा के लिए नीम के पत्ते के फायदेमंद (Neem Leaves Benefits for Skin) है, क्योंकि नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल वाले गुण पाए जाते है जो त्वचा के लिए लाभकारी है। हल्के निशान नीम फेस पैक मुंहासों या पिंपल्स द्वारा छोड़े गए दाग- धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। साथ ही नीम फेस पैक त्वचा के पतलेपन और झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा की समस्याओं में भी नीम के पत्ते को अच्छा माना जाता है। नीम एक कारगर एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। वहीं एक रिसर्च में पता चला है कि नीम का उपयोग त्वचा से जुड़े रोग, सेप्टिक घाव और जले हुए घाव में लाभकारी साबित होता है।
नीम के 10 औषधीय उपयोग (10 Medicinal Uses of Neem)
- नीम के काढ़े में धनिया और सौंठ का चूर्ण मिलाकर पीने से मलेरिया ज्वर में जल्दी लाभ होता है।
- नीम की पत्तियां चबाने से रक्त साफ होता है और त्वचा चमकदार होती है।
- नीम पाउडर में दोगुना मात्रा में सेंधा नमक मिलाकर मंजन करने से पायरिया में लाभ होता है और मुंह की दुर्गंध ठीक होती है।
- नीम के पत्ते कीटनाशक होते है, इसलिए इनका उपयोग अनाज में या कपड़ों के बीच भी रखते सकते हैं।
- नीम के तेल का दिया जलाने से मच्छर भाग जाते हैं और डेंगू, मलेरिया से बचाव में मदद मिलती है।
- नीम के पत्तों और बेर के पत्तों को पानी में उबालें और फिर ठंडा कर इससे बाल धुलने से बालों का गिरना बंद हो जाता है। इससे बाल काले और मजबूत भी हो जाते हैं।
- बिच्छू के काटने पर नीम के पत्ते मसलकर या पीसकर काटे गए स्थान पर लगाने से जलन कम होती है और जहर का असर कम होता है।
- नीम के तेल में थोड़ी मात्रा में कपूर मिलाकर फोड़ा फुंसी में इस्तेमाल करने से राहत मिलती है।
- नीम की 20 पत्तियों एक कप पानी में मिलाकर पीने से हैजा ठीक होता है।
- नीम की छाल जलाकर जो भस्म निकले उसे तुलसी के रस के साथ लगाने से त्वजा के दाग व चर्म रोग ठीक होते है।
प्रिय पाठकों आपको हमने नीम के जूस के फायदे और नीम के पत्ते खाने के फायदे के बारे में लगभग सभी जानकारियां दे दी है। साथ ही अगर ये बेटर बटर का आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर साझा करें ताकि उन्हें भी नीम के 10 औषधीय उपयोग के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Bael Juice Benefits: यहां जानें बेल के फायदे, उपयोग और नुकसान
Benefits of Sugarcane Juice in Hindi: जानिए 9 अनसुने गन्ने के जूस के फायदे!
Karela Juice Recipe: डायबिटीज के लिए रामबाण से कम नहीं है ये करेला का जूस, जानें क्यों?
Jamun Juice: उमस भरी गर्मी में खुद को हाईड्रेट रखने के लिए बनाएं जामुन का जूस
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

