Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

क्यों जनरेशन ख़राब कर रहे हो, महिला द्वारा “2 Kg Ka Bahubali Sandwich” बनाने पर यूजर!

2 Kg Ka Bahubali Sandwich

आप में से हर कोई सैंडविच खाया होगा। लेकिन आपने कभी 2 किलो का बाहुबली सैंडविच (2 Kg Ka Bahubali Sandwich) खाया है, नहीं ना! सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक महिला 2 Kg का बाहुबली सैंडविच बनाकर वायरल हो गई है।

 

दरअसल इंस्टाग्राम पर youtubeswadofficial नाम से फ़ूड ब्लॉगर गौरव वासन ने इस अनोखो वीडियो को शेयर किया तो यूजर ने माथा पकड़कर बोला- “हार्ट अटैक सैंडविच”। वहीं एक शख्स ने लिखा- क्यों जनरेशन ख़राब कर रहे हो।

 

2 किलो का बाहुबली सैंडविच- 2 kg Ka Bahubali Sandwich

 

यहां वीडियो देखें:

 

 

youtubeswadofficial द्वारा इंस्टा पर अपलोड किए गए इस अनोखे वीडियो में 2 किलो का बाहुबली सैंडविच बनाते हुए साफ-साफ देख सकते है। वीडियो की शुरुआत में महिला सबसे पहले एक बड़ा सा ब्रेड की स्लाइस लेती है। इसके बाद इस पर मक्खन डालती है। फिर हरी और लाल चटनी डालती हुई नज़र आती है। अब कद्दूकस किया हुआ प्याज डालकर इस पर चीज डालती है। इसके बाद सैंडविच को ओवन में सेंकने के बाद काट कर सर्व करने के लिए दे दिया जाता है।

 

 

हालांकि जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसे 243K व्यूज मिल चुके हैं। हज़ारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने लिखा है-  “ब्रो ये सब अच्छा नहीं लगता- क्या डाल रहे हो हद है, घर की एक रोटी खा लो बहुत है”। वही दूसरे यूजर ने लिखा- “देख कर मन नहीं कर रहा खाने का”। तीसरे यूजर ने लिखा- “हार्ट अटैक आने का सिस्टम चल रहा है”। एक ने लिखा- “2 केजी खा लोगो तो पता नहीं क्या होगा फिर”।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप भी सैंडविच खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने घर में 2 kg Ka Bahubali Sandwich (2 किलो का बाहुबली सैंडविच) बनाने की जरूर कोशिश करें। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। साथ ही इस महिला द्वारा बनाएं गए 2 kg ka bahubali sandwich के बारे में क्या सोचते है। आप हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Desi Sandwiches Recipe: घर में ऐसे बनाएं आलू-प्याज वाला देसी सैंडविच, स्वाद में लगता है जबरदस्त

Fruit Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये फ्रूट सैंडविच रेसिपी, मिलेगा भरपूर पोषण

इस फ्यूजन रेसिपी के साथ पीनट बटर सैंडविच को दें साउथ इंडियन ट्विस्ट।

नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प! मशहूर शेफ अमृता रायचंद से सीखिए पेस्टो सैंडविच बनाने की विधि!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।