अपने खट्टे मीठे स्वाद की वजह से खुबानी दुनियाभर में लोकप्रिय है। इसका खूबसूरत आकार और अलग स्वाद किसी भी फूड लवर को अपना दीवाना बना सकता है। पौष्टिक होने की वजह से इस रसदार फल को कई प्रकार के व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए आप भी अन्य फ्रूट्स के साथ खुबानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सभी फायदों के बारे में हम यहां विस्तार से बताने वाले हैं।
यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में खुबानी के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में बता रहे है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि खुबानी को कैसे खाना चाहिए? मुझे एक दिन में कितने सूखे खुबानी खाना चाहिए? खुबानी के क्या क्या फायदे हैं? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आए है। तो आइए जल्दी से जान लेते है खुबानी के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।
खुबानी के फायदे (Apricot Benefits in Hindi)
खुबानी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और औषधीय गुण इसे सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बनाते हैं। इसलिए यहां हम सेहत के लिए खुबानी के फायदे के बारे में बता रहे हैं।
1. एनीमिया में सूखी खुबानी के फायदे:
सूखी खुबानी के सेवन से एनीमिया से बचा जा सकता है। साथ ही जिन लोगों में खून की कमी होती है, उनको सूखी खुबानी नियमित तौर पर खाना चाहिए, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो ब्लड को बढ़ाने के काम आता है और एनीमिया की शिकायत होने से भी बचाता है।
2. कब्ज को करे दूर:
खुबानी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिन लोगों को कब्ज की बहुत ज्यादा समस्या होती है, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। यह पाचन क्रिया में सुधार लाता है। इसलिए रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें और कब्ज से मुक्ति पाए।
3. मधुमेह को करे नियंत्रित:
स्वाद में मीठा होने के बावजूद सूखी खूबानी शुगर की समस्या को नियंत्रित करता है। यह ग्लूकोज़ के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिन लोगों को मधुमेह की बीमारी नहीं हैं, वह भी इसका लगातार सेवन करके मधुमेह से बच सकते हैं। हालांकि आपको यह स्पष्ट कर दें कि मधुमेह की स्थिति में सूखी खुबानी कोई उपचार नहीं है। इसलिए एक बार चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।
4. हड्डियां रखे स्वस्थ:
खुबानी का बोरोन का एक अच्छा स्त्रोत है, बोरोन हड्डियों के विकास और स्वस्थता के लिए उपयोगी होता है। एक शोध के मुताबिक, बोरोन एक प्रकार का मिनरल है, जो हड्डियों के स्वस्थ विकास और स्वस्थता के लिए उपयोगी पाया गया है।
5. वजन कम करने में मददगार:
सूखी खुबानी में फाइबर पाया जाता है, जिसके सेवन से कब्ज तो दूर होती ही है, साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलती है। सूखी खुबानी में विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन कम करने में सहायक होता है। इसलिए अपनी डाइट में सूखी खुबानी शामिल करें।
6. आंखों के लिए फायदेमंद:
खुबानी में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है। वृद्धावस्था के दौरान आंखो की रोशनी कम होने लगती है, जिसके चलते सही से कुछ देख पाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए हर रोज 2 से 3 सूखी खुबानी का सेवन करें जिससे आंखों को कमजोर होने से बचाया जा सके।
7. त्वचा के लिए खुबानी के फायदे:
त्वचा के लिए खुबानी के तेल फायदेमंद हो सकते हैं। क्योंकि खुबानी के तेल में एंटी-एजिंग गुण हाेता है। यह गुण त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने में मददगार हो सकता है। यह गुण बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियां हटाने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन इंफ्लेमेशन यानी सूजन को कम कर सकता है।
खुबानी के पौष्टिक तत्व (Apricot Nutritional Value in Hindi)
खुबानी में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की वजह से यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है। इसी वजह से आगे हम खुबानी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं।
पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।
- पानी- 86.35 ग्राम
- कैलोरी- 48 kcal
- ऊर्जा- 201 किलोजूल
- प्रोटीन- 1.4 ग्राम
- फैट- 0.39 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट- 11.12 ग्राम
- फाइबर- 2 ग्राम
- शुगर- 9.24 ग्राम
- कैल्शियम- 13 मिलीग्राम
- आयरन- 0.39 मिलीग्राम
- मैग्नीशियम- 10 मिलीग्राम
- फास्फोरस- 23 मिलीग्राम
- पोटैशियम- 259 मिलीग्राम
- सोडियम- 1 मिलीग्राम
- जिंक- 0.2 मिलीग्राम
- कॉपर- 0.078 मिलीग्राम
- मैगनीज- 0.077 मिलीग्राम
- सेलेनियम- 0.1 माइक्रोग्राम
- विटामिन-सी- 10 मिलीग्राम
- थियामिन- 0.03 मिलीग्राम
- राइबोफ्लेविन- 0.04 मिलीग्राम
- नियासिन- 0.6 मिलीग्राम
- विटामिन-बी 6- 0.24 मिलीग्राम
- फोलेट- 9 माइक्रोग्राम
- विटामिन-ए, RAE- 96 माइक्रोग्राम
- बीटा कैरोटिन- 1094 माइक्रोग्राम
- विटामिन-ए IU- 1926 IU
- विटामिन- ई- 0.89 मिलीग्राम
- विटामिन- के- 3.3 माइक्रोग्राम
- फैटी एसिड टोटल, सैचुरेटेड- 0.027 ग्राम
- फैटी एसिड टोटल, मोनोअनसैचुरेटेड- 0.17 ग्राम
- फैटी एसिड टोटल, पोलीअनसैचुरेटेड- 0.077 ग्राम
खुबानी का उपयोग (Apricot Uses)
खुबानी के फायदे जानने के बाद अब खुबानी का उपयोग कैसे किया जा सकता है। यहां आप जान सकते है।
- आप खुबानी को दही के साथ मिलाकर या अपने सुबह के नाश्ते में दलिया के साथ खा सकते हैं।
- खुबानी को मिल्क शेक में मिक्स करके पी सकते हैं।
- इसे धोकर ऐसे ही फल की तरह खाया जा सकता है।
- फ्रूट सलाद का स्वाद व उसके पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए खुबानी को मिला सकते हैं।
- सूखी खुबानी का भी सेवन किया जा सकता है। सेहत के लिए सूखी खुबानी फायदेमंद होती है।
- खुबानी के बीज के अंदर बादाम के आकार का खाद्य हिस्सा होता है। उसे भी खाया जाता है।
खुबानी के नुकसान (Apricot Side Effects)
खुबानी का सेवन सीमित मात्रा और औषधि के रूप में करने पर यह फायदेमंद हो सकता है। वहीं अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से खुबानी के नुकसान भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं।
- खुबानी के टॉक्सिक इफेक्ट भी हो सकते हैं। बताया जाता है कि खुबानी के सेवन से बच्चों को विषाक्तता हाे सकती है।
- सूखी खुबानी को अच्छे से चबाकर ही खाएं, वरना यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या पैदा कर सकती है।
- एक अध्ययन के अनुसार खुबानी के बीज के अंदर गिरी का सेवन हृदय की समस्या का कारण बन सकता है।
- अगर किसी को खुबानी या सूखी खुबानी से एलर्जी हो, तो इसका सेवन करने से बचें।
प्रिय पाठकों अब तो आप शरीर के लिए खुबानी के फायदे के बारे में जान ही गए होंगे। यह खुबानी कई औषधीय गुणों से समृद्ध एक स्वादिष्ट फल है, जिसे जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहा जा सकता है। बस, खुबानी से होने वाले फायदों के लिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। नहीं तो इसके नुकसान भी कई है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी खुबानी के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Loquat Benefits: अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है लोकाट, जानें इसके 8 बेहतरीन फायदे
Kokum Benefits in Hindi: जानिए कोकम के 9 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान!
Jujube Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा बेर के फायदे, उपयोग और नुकसान; जानें क्यों?
Plums Benefits: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है आलूबुखारा, जानें 7 गज़ब के फायदे!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

