सभी जानते हैं कि सेहत और स्वास्थ्य के लिए फल फायदेमंद होते हैं। इनमें कुछ ऐसे फल भी शामिल हैं, जो मूलत: भारत के नहीं हैं, लेकिन गुणों के कारण उन्हें अब भारत में भी उगाया जाने लगा है। बेटर बटर के इस लेख में हम ऐसे ही एक विदेशी फल के बारे में बता रहे हैं, जिसे लोकाट कहा जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह फल गुणकारी होता है।
इसलिए हमने लोकाट के फायदे और उपयोग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी है। साथ ही हमारे कई पाठकों का सवाल रहता है कि क्या मधुमेह के लिए अच्छा है लोकाट? लोकाट कहां से है? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आये है। तो आइए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है लोकाट के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।
Table of Contents
लोकाट एक खट्टा-मीठा फल है। यह स्वादिष्ट भी होता है और स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। साथ ही लोकाट का प्रयोग औषधि के रूप में भी होता है। साथ ही लोकाट मुख्य रूप से चीन में होने वाला फल है, जिसे अब स्पेन और जापान के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में भी उगाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एरियोबोट्रिया जैपोनिका है। हालांकि लोकाट को कई अहम पोषक तत्वों से समृद्ध होने के कारण इस फल को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए इसे उपयोग में लाया जाता है।
लोकाट का उपयोग कई प्रकार से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सेहत के लिए लोकाट के फायदे क्या होते हैं।
लोकाट में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इन्फ्लेमेशन कम करने में काफी सहायक होते हैं। अगर हाई फ्रुक्टोज डाइट का सेवन कर रहे हैं तो उसके प्रभाव को कम करने के लिए व इंफ्लेमेशन के कारण होने वाली हृदय और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के लक्षण को कम करने के लिए इस फल का सेवन कर सकते हैं।
लोकाट की पत्तियां पाचन के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन आंतों की सेहत बूस्ट करता है और इसमें मौजूद फाइबर बाउल मूवमेंट स्टिमुलेट करता है। इसलिए अगर पाचन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इस फल का सेवन जरूर करें।
इस फल में पेक्टिन नाम का तत्व होता है जोकि एक प्रकार का डाइट्री फाइबर है। यह पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक माना जाता है। इस फल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।
लोकाट पोटेशियम से भरपूर होता है। यह पोटेशियम ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाले दबाव और ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में सहायक है। इस प्रकार इस फल का सेवन करने से हृदय की सेहत बेहतर बनती है और हार्ट के फंक्शन भी अच्छी तरह पूरे हो पाते हैं।
लोकाट की पत्तियां और इसके बीजों में एंटी कैंसर गुण होते हैं। इसमें मौजूद मेथेनॉल एक्सट्रैक्ट ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को फैलने से रोकते हैं और पोली फेनॉल ओरल ट्यूमर सेल्स के विरुद्ध लड़ते हैं। साथ ही उन्हें अधिक होने से बचाते हैं। इसमें बीटा कैरोटिन होते हैं जो एंटी ट्यूमर गुणों से भरपूर होते हैं।
लोकाट की पत्तियों और एक्सट्रैक्ट में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं जो टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक माने जाते हैं। नियमित रूप से इस फल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित होती है। इसके बीज हाइपो ग्लाइसेमिक एक्टिविटी को होने से रोकते हैं।
लोकाट फल का इस्तेमाल आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभदायक हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व (विटामिन C व A के साथ-साथ जिंक और कॉपर) आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
लीवर की समस्याओं के इलाज में भी लोकाट फायदेमंद है। लीवर में गड़बड़ी की वजह से पीलिया या कोई और बीमारी हो सकती है। यदि आप भी इस तरह की किसी परेशानी से पीड़ित है तो लोकाट के पत्तों का काढ़ा बनाकर नियमित सेवन करें फायदा मिलेगा।
लोकाट में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लोकाट को सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। यहां हम टेबल के माध्यम से लोकाट में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं।
पोषक तत्वों की मात्रा प्रति 100 में।
लोकाट का उपयोग निम्न तरीकों से किया जा सकता है।
लोकाट के नुकसान के संबंध में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। फिर भी इसकी अधिक मात्रा के सेवन से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आइए, उन दुष्परिणामों पर एक नजर डालते हैं।
प्रिय पाठकों लोकाट के फायदे के बारे में हम बता ही चुके हैं। साथ ही आपने यह भी जाना कि लोकाट के फायदे में केवल फल ही नहीं, बल्कि इसके पेड़ की पत्तियां और बीज भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी लोकाट का उपयोग स्वस्थ रहने या किसी समस्या से बचाव के लिए करने की सोच रहे हैं, तो पहले लेख में दी गई सभी जानकारियों को अच्छे से पढ़ लें। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी लोकाट के फायदे के बारे में अच्छे से जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Kokum Benefits in Hindi: जानिए कोकम के 9 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान!
Plums Benefits: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है आलूबुखारा, जानें 7 गज़ब के फायदे!
Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?
Peach Benefits: आडू खाने के 10 फायदे आपको कोई नहीं बताएगा, जानिए क्यों?
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)