Search

Home / hindi recipe / Crispy Bhindi Popcorn Recipe: स्नैक्स के बजाय घर में बनाएं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न, जानें विधि

कैसे बनाएं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न

Crispy Bhindi Popcorn Recipe: स्नैक्स के बजाय घर में बनाएं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न, जानें विधि

Marketing Team | जनवरी 25, 2023

भिंडी से बनने वाली रेसिपी क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न एक परफेक्ट स्नैक्स है। दिन हो या शाम की चाय का वक्त क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न को कभी भी खाया जा सकता है। स्वाद से भरपूर भिंडी पॉपकॉर्न सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है।

 

Crispy Bhindi Popcorn Recipe

 

साथ ही कई लोगों ने भिंडी को सिर्फ सब्जी के तौर पर ही खाया होगा लेकिन क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न बनाकर इसका स्नैक्स के तौर पर भी लुत्फ उठाया जा सकता है। साथ ही क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी बेहद सरल है और इसे 15 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न की रेसिपी

 

कैसे बनाएं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न की रेसिपी (How to Make Crispy Bhindi Popcorn Recipe)

 

सामग्री:

 

  • भिंडी- 15
  • मैदा- 1 कप
  • कॉर्न फ्लोर- 1/2 कप
  • ब्रेड का चूरा- 1/2 कप
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • अमचूर- 1 टी स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न बनाने की विधि:

 

  • स्वाद से भरपूर क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर साफ सूती कपड़े से पोछ लें।
  • अब भिंडी को 1 इंच लंबाई में काट लें।
  • अब कटी भिंडी एक गहरे तले वाले बर्तन में डाल दें और उसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब भिंडी को 15 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।
  • अब एक बर्तन में मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • इसमें थोड़ा सा मिर्च पाउडर, 1 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर उसका घोल तैयार कर लें।
  • इस घोल को अच्छी तरह से फेंटे ताकि उसमें कोई गांठ न रह जाए।
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • इस बीच मैरिनेटेड भिंडी लें और उसे मैदा-कॉर्न फ्लोर के घोल में डुबोएं इसके बाद भिंडी को ब्रेड चूरा में डालकर उसे सभी तरह से अच्छे से कोट कर दें।
  • ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए भिंडी को दो बार ब्रेड कोटिंग दे सकते हैं।
  • इसके बाद कोटेड भिंडी को गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई करें।
  • जब भिंडी का रंग सुनहरा हो जाए और भिंडी क्रिस्पी हो जाए तो एक प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह भिंडी के सारे टुकड़ों को डीप फ्राई करते हुए सुनहरा होने तक तलें और फिर प्लेट में उतारते जाएं।
  • स्नैक्स के लिए स्वाद से भरपूर क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • इन्हें दिन के वक्त टमाटर सॉस के साथ या फिर शाम के वक्त चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप स्नैक्स की जगह कुछ अलग तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो इस क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न की रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

न माइक्रोवेव न कुकर, आसानी से पॉपकॉर्न बनायें तवे और फॉयल पेपर पर (वायरल वीडियो)

क्या है पॉपकॉर्न बनाने का आसान तरीका? जानिए पॉपकॉर्न का स्वाद बढ़ाने की 5 अनोखी विधियाँ

Egg Lollipop Recipe: शाम को नाश्ते में बनाएं गरमा गरम क्रिस्पी एग लॉलीपॉप, आएगा डबल मज़ा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *