Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / क्या है पॉपकॉर्न बनाने का आसान तरीका? जानिए पॉपकॉर्न का स्वाद बढ़ाने की 5 अनोखी विधियाँ

Popcorn Recipes Wp

क्या है पॉपकॉर्न बनाने का आसान तरीका? जानिए पॉपकॉर्न का स्वाद बढ़ाने की 5 अनोखी विधियाँ

Team BetterButter | जुलाई 21, 2021

पॉपकॉर्न हम सभी आए दिन खाते रहते हैं, पर क्या आप जानते हैं पॉपकॉर्न बनाने की अनोखी विधियाँ? 

भारत में खाए जाने वाले प्रमुख स्नैक्स में से एक है पॉपकॉर्न। मकई के दाने के पॉपकॉर्न खाने के फायदे ढेर सारे होते है, और सबसे अच्छी बात ये है कि पॉपकॉर्न बनाने की विधि बहुत आसान होती है। शादी-पार्टियों, क्रिकेट मैच अथवा फ़िल्में देखते हुए, या फिर पिकनिक पर और सफ़र से दौरान पॉपकॉर्न सबसे अधिक खाए जाते हैं। आमतौर पर पॉपकॉर्न मक्का के दानों को भूनकर बनाए जाते हैं, पर अपना स्वाद बदलते रहने के लिए आप तरह-तरह के पॉपकॉर्न ट्राई कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि भुट्टे से पॉपकॉर्न कैसे बनाएं, साथ ही आपके स्वाद की ज़रूरतों को समझते हुए, इस आर्टिकल में हम आपसे साझा करेंगें पॉपकॉर्न बनाने के अनोखे तरीके। आइए जानते हैं विस्तार से।

पॉपकॉर्न बनाने का आसान तरीका

पॉपकॉर्न बनाने की विधि बहुत आसान होती है। अगर आप सोच रहे हैं कि पॉपकॉर्न कैसे बनाते हैं, तो आपको बता दें कि मकई के दाने के पॉपकॉर्न घर में ही आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए एक प्रेशर कुकर में तेल की कुछ बूँदे डालकर गर्म होने दें। उसके बाद उसमें मकई के दाने डालकर कुकर को ढक दें। कुछ देर बाद मकई के दाने गर्म होकर फटने लगेंगे और पॉपकॉर्न तैयार हो जाएँगे। इन पॉपकॉर्न को ऊपर से नमक डालकर खाया जा सकता है। पॉपकॉर्न खाने में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं, साथ ही मकई के पोषण से भरपूर होने के कारण पॉपकॉर्न खाने के फायदे भी ढेर सारे होते हैं। हालाँकि सामान्य पॉपकॉर्न खाने में कुछ बेस्वाद लग सकते हैं, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं पॉपकॉर्न बनाने के रचनात्मक तरीके।

पॉपकॉर्न बनाने के 5 रचनात्मक तरीके

आइए जानते हैं कि कैसे थोड़ा सा ट्विस्ट बढ़ा देगा पॉपकॉर्न का स्वाद-:

1. पॉपकॉर्न शाही चिवड़ा नमकीन

पॉपकॉर्न के स्वाद को बढ़ाने के लिए पॉपकॉर्न शाही चिवड़ा नमकीन बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। सामान्य तौर पर बनाए जाने वाले पॉपकॉर्न कुछ फीके लगते हैं, और खाने के कुछ समय बाद बोरिंग भी लगने लग सकते हैं। ऐसे में आप पॉपकॉर्न में भुना हुआ चिवड़ा मिलाकर, और उसमें ऊपर से चटपटा मसाला डालकर स्वादिष्ट पॉपकॉर्न शाही चिवड़ा नमकीन तैयार कर सकते हैं। यह नमकीन सफ़र पर ले जाने के लिए, अथवा सुबह-शाम नाश्ते के लिए बेस्ट है। पॉपकॉर्न शाही चिवड़ा नमकीन को लम्बे समय तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है। 

2. कैरेमल पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न का स्वाद अगर आपके बच्चों को नहीं लुभाता तो अपने बच्चों के लिए आप कैरेमल पॉपकॉर्न भी बना सकते हैं। ये पॉपकॉर्न खाने में मीठे लगते हैं और सेहत की दृष्टि से बहुत ही पौष्टिक होते हैं। इन्हें बनाने के लिए मकई के दानों के अलावा कैरेमल सॉस की आवश्यकता होती है। कैरेमल सॉस चीनी, मक्खन और क्रीम से घर पर ही तैयार हो जाता है। आपको बस करना इतना है कि कैरेमल पॉपकॉर्न बनाने की विधि से पॉपकॉर्न तैयार कर उन्हें कैरेमल सॉस में लपेटकर बच्चों को सर्व करना है।

3. पॉपकॉर्न सूप

पॉपकॉर्न सूप पोषण और स्वाद से भरपूर होता है। इसमें मकई के दानों को भूनकर तैयार किए गए पॉपकॉर्न के अलावा विभिन्न तरह के मसाले और सब्जियां मिलाए जाते हैं। इस तरह इसमें पोषण और चटपटे स्वाद की बराबर मात्रा मौजूद होती है। पॉपकॉर्न सूप बनाने की आसान विधि आप यहाँ से देख सकते हैं। 

4. मसाला पॉपकॉर्न

आमतौर पर पॉपकॉर्न का स्वाद फीका होता है, इसलिए बच्चे इसे खाने में आनाकानी करते हैं। पर अगर आप चटपटे मसाले मिलाकर सिनेमाघरों में मिलने वाला मसाला पॉपकॉर्न घर पर ही तैयार करेंगे, तो सभी को यह बहुत पसंद आएगा। मसाला पॉपकॉर्न बनाने के लिए आपको पॉपकॉर्न के अलावा रसोई में मौजूद अलग-अलग तरह के मसाले जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, भुना हुआ जीरा, नमक, अमचूर व गरम मसाले की आवश्यकता होगी। पश्चिमी देशों में मसाला पॉपकॉर्न बेहद लोकप्रिय है। मसाला पॉपकॉर्न बनाने की आसान विधि आप यहाँ से देख सकते हैं। 

5. पॉपकॉर्न पकौड़े

पॉपकॉर्न यूँ तो वैसे भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं, पर पॉपकॉर्न में एक क्रिस्पी और क्रंची ट्विस्ट लाने के लिए आप पॉपकॉर्न पकौड़े भी तैयार कर सकते हैं। पॉपकॉर्न पकोड़े तैयार करने के लिए आपको पॉपकॉर्न के अलावा बेसन, प्याज, तेल व अन्य मसालों की आवश्यकता होती है। पॉपकॉर्न तैयार करने के बाद उन्हें पकौड़े के घोल में लपेट लें, और तेल में डीप फ्राई करने के बाद क्रंची ट्विस्ट के साथ सर्व करें। पॉपकॉर्न पकौड़े चाय के साथ खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 

पॉपकॉर्न सिर्फ़ भारत ही नही, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में बड़े चाव से खाया जाता है। ज़ाहिर तौर पर स्थान बदलने के साथ-साथ पॉपकॉर्न को खाने के तरीके भी बदलते रहते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपसे साझा किया पॉपकॉर्न बनाने का आसान तरीका  और साथ ही बताए आपको पॉपकॉर्न का स्वाद बढ़ाने के पाँच अनोखे तरीके। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Team BetterButter

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *