Search

Home / News Stories / ग्रेन एटीएम: जानिए कैसे पैसे की तरह मशीन से निकलेगा गेहूँ

Grain Feature

ग्रेन एटीएम: जानिए कैसे पैसे की तरह मशीन से निकलेगा गेहूँ

Himanshu Pareek | जुलाई 21, 2021

हमारे देश में कई लोग राशन की आपूर्ति के लिए सरकार पर निर्भर रहते हैं। हालांकि सरकार द्वारा बांटे जाने वाले राशन को प्राप्त करने के लिए उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है तथा इस पूरी प्रक्रिया में कई बार धांधली के किस्से भी सामने आते रहते हैं एवं सरकार द्वारा बांटे जाने वाले राशन का लाभ सभी लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाता। राशन वितरण की इस प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने ‘ग्रेन एटीएम‘ की शुरुआत की है जिसे “अन्नपूर्ति” नाम दिया गया है। हरियाणा सरकार की इस सराहनीय पहल में गुरुग्राम जिले के फारुख नगर में एक राशन डिपो पर ‘ग्रेन एटीएम’ स्थापित किया गया है जो कि 1 मिनट में 10 किलो से अधिक अनाज निकाल सकता है। हरियाणा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट करके जानकारी दी कि यह मशीन कम समय में अधिक लाभार्थियों तक राशन का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। उनका मानना है कि ग्रेन एटीएम से राशन वितरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी और यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो सकेगी। 

ऐसे काम करेगा ग्रेन एटीएम

यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के अंतर्गत स्थापित की गई ग्रेन एटीएम मशीन को मूल रूप से ऑटोमेटेड मल्टी कमोडिटी ग्रेन डिस्पेंसिंग मशीन कहा जाता है। टच स्क्रीन और बायोमैट्रिक मशीन से सुसज्जित यह मशीन एक बैंक एटीएम की तरह काम करती है जिसके जरिये लाभार्थी को निर्धारित मात्रा में राशन प्रदान किया जाता है। इस मशीन को इस्तेमाल करने के लिए लाभार्थी को सबसे टच स्क्रीन की सहायता से मशीन में अपना राशन कार्ड नंबर अथवा आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद बायोमैट्रिक मशीन में अँगूठा लगाकर अपनी पहचान को भी वेरिफाई करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी को निर्धारित मात्रा में अनाज मशीन के नीचे लगे बैग में प्राप्त हो जायेगा। यह मशीन गेहूं, चावल एवं बाजरे का वितरण करने में सक्षम है। 

ग्रीन एटीएम लगने से सरकारी राशन वितरण प्रक्रिया में तेजी आने और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है तथा इससे डिपो पर राशन वितरण संचालकों का समय भी बचेगा एवं उन्हें राशन वितरण में आसानी होगी। ग्रीन एटीएम को हरियाणा सरकार का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है और अगर इसका ट्रायल सफल रहता है तो इन मशीनों को हरियाणा की प्रत्येक राशन शॉप पर स्थापित किया जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि राशन एटीएम स्थापित होने का सीधा फायदा जनता को जल्द मिलेगा। 

कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

BLOG TAGS

News Stories

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *