साउथ इंडियन फूड डोसा को पसंद करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन लाल डोसा को देखकर एक बानगी आप चौंक भी सकते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि लाल डोसा न सिर्फ स्वाद से भरपूर है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, लाल डोसा बनाने के लिए चुकंदर के रस का इस्तेमाल किया जाता है।
बता दें कि चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है और इसके सेवन से शरीर में तेजी से खून बनता है। ऐसे में बीटरूट डोसा यानी लाल डोसा को बनाकर खाना एक बढ़िया ऑप्शन है। और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है लाल डोसा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं लाल डोसा की रेसिपी- How to Make Beetroot Dosa Recipe
सामग्री:
- चावल- 3 कप
- उड़द दाल- 1 कप
- चुकंदर- 1
- बेकिंग सोडा- 3/4 टी स्पून
- जीरा- 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च साबुत- 2
- हींग- 1 चुटकी
- तेल- जरूरत के मुताबिक
- नमक- स्वादानुसार
लाल डोसा बनाने की आसान विधि:
- स्वाद और पोषण से भरपूर लाल डोसा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और चावल को साफ कर धोएं।
- इसके बाद दोनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- अब सुबह दाल और चावल से अतिरिक्त पानी निकालकर उन्हें मिक्सर में ट्रांसफर करें और पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- अब तैयार पेस्ट को एक गहरे तले वाले बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद चुकंदर के टुकड़े करें और उन्हें मिक्सर में जीरा और साबुत लाल मिर्च के साथ डालकर पीस लें।
- ध्यान रखें कि चुकंदर का पेस्ट बनाने के दौरान उसमें अतिरिक्त पानी न मिलाएं।
- अब चुकंदर का स्मूद पेस्ट तैयार होने के बाद उसे दाल-चावल के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद एक चुटकी हींग भी डोसा बैटर में डालकर ठीक ढंग से मिला लें।
- चुकंदर पेस्ट को डोसा बैटर में अच्छी तरह से मिलाने के बाद बैटर का रंग गुलाबी हो जाएगा।
- अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा मध्यम आंच पर गर्म करें।
- तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाएं।
- इसके बाद एक कटोरी में डोसा बैटर लेकर तवे के बीच में डालें और गोल करते हुए फैला लें।
- कुछ देर तक डोसे को सेकने के बाद किनारे पर तेल डाले और डोसा पलटकर कुछ देर सेकें।
- जब डोसा क्रिस्पी हो जाए तो उसे प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारे लाल डोसा तैयार कर लें।
- अब नाश्ते के लिए टेस्टी और हेल्दी लाल डोसा बनकर तैयार है।
- अब इसे सांभर के साथ सर्व करें।
अगर आप कुछ अलग तरह का डोसा खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में लाल डोसा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने घर में दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लाल डोसा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Poha Tasty Recipes: पोहे से बनाएं इडली, कटलेट और डोसा, स्वाद ऐसा कि मुंह में आ जाएगा पानी
Crispy Dosa In 10 Minutes: डोसा खाने का मन करे तो झटपट ऐसे बनाएं क्रिस्पी डोसा मसाला
Ginger Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाएं अदरक की चटनी, जानें बनाने की विधि
Chicken Dosa Recipe: अपनी रसोई में बनाएं चिकन डोसा की रेसिपी, यहां जानें पूरी विधि
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

