Search

Home / hindi recipe / Ginger Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाएं अदरक की चटनी, जानें बनाने की विधि

Ginger Chutney Recipes

Ginger Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाएं अदरक की चटनी, जानें बनाने की विधि

Marketing Team | जून 14, 2023

दक्षिण भारतीय फूड का स्वाद बढ़ाने वाली जिंजर चटनी यानी अदरक की चटनी काफी पसंद की जाती है। कई फूड आइटम्स में जिंजर चटनी का प्रयोग उसके जायके को बदलकर रख देता है। साउथ इंडियन स्टाइल में बनने वाली अदरक की इस चटनी को कई अन्य स्नैक्स में भी प्रयोग किया जा सकता है। अदरक, गुड़ और मिर्च के साथ तैयार होने वाली इस चटनी को बनाना बेहद सरल है।

 

Ginger Chutney Recipe

 

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए आप भी अदरक की चटनी का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही अगर आप घर पर ही डोसा, इडली बनाने जा रहे हैं तो खासतौर पर अदरक की चटनी को तैयार कर सकते हैं। तो बेटर बटर के द्वारा बताई गई विधि से साउथ इंडियन स्टाइल अदरक की चटनी आसानी से तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

कैसे बनाएं अदरक की चटनी रेसिपी- How to Make Ginger Chutney Recipe

सामग्री:

  • अदरक- 100 ग्राम
  • लहसुन- 2 टेबल स्पून
  • चना दाल- 1 टेबल स्पून
  • उड़द दाल- 1 टेबल स्पून
  • मेथी दाना- 1/4 टी स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • इमली- 50 ग्राम
  • गुड़- 100 ग्राम
  • सूखी लाल मिर्च- 25 से 30
  • धनिया बीज- 1 टेबल स्पून
  • तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- आधा कप

तड़के के लिए:

  • चना दाल- 1/2 टी स्पून
  • उड़द दाल- 1/2 टी स्पून
  • राई- 1 टी स्पून
  • हींग- 1 चुटकी
  • कढ़ी पत्ते कटे- 1 टेबल स्पून
  • सूखी लाल मिर्च- 2 से 3
  • तेल- 2 टेबल स्पून

अदरक की चटनी बनाने की आसान विधि:

  • साउथ इंडियन स्टाइल की जिंजर चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को साफ पानी से धोएं और साफ करें।
  • इसके बाद अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
  • अब एक कड़ाही में 2 से 3 चम्मच तेल डालें और गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो अदरक के टुकड़े डालकर 2 मिनट तक भूनें।
  • अदरक तब तक भूनना है जब तक कि उसका रंग न बदलने लगे।
  • इसके बाद कटे हुए लहसुन डालकर उन्हें भी अदरक के साथ भूनें।
  • जब दोनों चीजें भुन जाएं तो एक बाउल में निकालकर रख दें।
  • अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें।
  • इसमें चना दाल, उड़द दाल, धनिया बीज, जीरा और मेथी दाना डालकर सॉट करें।
  • इन्हें तब तक भूनें जब तक कि मसालों में से खुशबू न आने लगे।
  • इसमें सूखी लाल मिर्च भी डालें और धीमी आंच पर भूनें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और सारी सामग्री को मिक्सर जार में ट्रांसपर करें और बिना पानी डालें ही सभी मसालों को पीस लें।
  • मसाला पिसने के बाद मिक्सर जार खोलें और उसमें भुना हुआ अदरक और लहसुन डालें।
  • इसके बाद दोबारा सभी सामग्रियों को पीस लें और एक मोटा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब पानी में भिगोई इमली को मिक्सर में डालें और उसमें गुड़ और स्वादानुसार नमक डालकर स्मूद पेस्ट तैयार होने तक ब्लेंड करें।
  • चटनी में जरूरत के हिसाब से पानी भी मिलाएं और तैयार होने के बाद बड़े बाउल में निकालकर रख दें।
  • अब तड़का तैयार करने के लिए कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर ग्रम करें।
  • इसमें राई, चना दाल, उड़द दाल, 2-3 सूखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ते और चुटकी भर हींग डालकर भूनें।
  • जब मसाला चटकने लगे तो गैस बंद कर दें और तैयार तड़के को चटनी की बाउल में डालकर फैलाएं।
  • स्वाद और पोषण से भरपूर टेस्टी अदरक की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • साउथ इंडियन स्टाइल अदरक की चटनी को काफी पसंद किया जाता है।

 

 

 

 

अगर आप दक्षिण भारतीय फ़ूड इडली-डोसा के साथ कुछ अलग तरह की चटनी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में अदरक की चटनी को जरूर बनाएं। क्योंकि जिंजर की चटनी बनाना जितना आसान है, उससे ज्यादा Ginger Chutney Recipe खाने में टेस्टी लगता है, साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है , तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अदरक की चटनी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Karele Ki Chutney: अपनी रसोई में झटपट बनाएं ये करेले की चटनी, यहां जानें पूरी रेसिपी

Parwal Chutney Recipe: लंच में सब्ज़ी खाने का मन नहीं है तो झटपट तैयार करें परवल की चटनी

Raw Mango and Garlic Chutney: घर में झटपट बनाएं कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी

Alsi Til Chutney Recipe: दिल और पेट को रखना है ठीक तो बनाएं अलसी-तिल चटनी रेसिपी, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *