Search

Home / hindi recipe / Paneer Fried Rice Recipe: आज ही डिनर में बनाएं पनीर फ्राइड राइस रेसिपी, जानें बनाने की विधि

Paneer Fried Rice Recipes

Paneer Fried Rice Recipe: आज ही डिनर में बनाएं पनीर फ्राइड राइस रेसिपी, जानें बनाने की विधि

Marketing Team | जून 14, 2023

लोगों को खाने में स्वादिष्ट और लजीज खाना बेहद पसंद होता है। रोजाना लंच से लेकर डिनर तक लोग स्वादिष्ट और लजीज खाना पसंद करते हैं। डिनर में रोजाना तरह-तरह की लजीज सब्जी के साथ कई तरह के चाइनीज फूड्स भी बनाए जा सकते हैं। उसी तरह डिनर के खाने में अगर पनीर फ्राइड राइस परोसा जाए तो लंच हो या फिर डिनर उसका मजा ही बढ़ जाता है।

 

Paneer Fried Rice Recipe

 

प्रोटीन से भरपूर पनीर और फ्राइड राइस का कॉम्बिनेशन इस फू़ड डिश का स्वाद बढ़ा देता है। इस बेहतरीन फूड्स को हर उम्र के लोग बेहद पसंद करते हैं। अगर आप भी पनीर फ्राइड राइस पसंद करते हैं, तो आइए आज हम आपको इसे बनाने की आसान सी रेसिपी बताते हैं। जिससे आप स्वादिष्ट पनीर फ्राइड राइस फटाफट तैयार कर सकते हैं।

कैसे बनाएं पनीर फ्राइड राइस की रेसिपी- How to Make Paneer Fried Rice Recipe

सामग्री:

  • पनीर
  • चावल
  • कटा हुआ फूलगोभी
  • कटी हुई गाजर
  • कटी हुई बीन्स
  • हरी शिमला मिर्च
  • बारीक कटी हुई प्याज
  • कटी हुई लहसुन
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • लाल मिर्च पाउडर
  • चिली सॉस
  • विनेगर
  • सोया सॉस
  • काली मिर्च पाउडर
  • तेल
  • नमक-
  • स्वादानुसार

पनीर फ्राइड राइस बनाने की विधि:

  • पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद अब एक बाउल लें और इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें।
  • अब इसमें नमक और लाल मिर्च डालकर 20 मिनट तक मैरीनेट करने के लिए रख दें।
  • अब एक कड़ाही में तेल लेकर उसे गर्म कर लें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालें और उसे हल्की आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
  • उसके बाद उसे अलग निकाल कर रख लें।
  • अब कड़ाही में अलग से तेल गर्म करें, इसमें अदरक, लहसुन डालें और थोड़ा भून लें।
  • इसके बाद इसमें स्पिंग अनियन डालें और फिर भूनें।
  • इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स को डालकर इसे थोड़ा पका लें।
  • हालांकि सब्जियों को बहुत ज्यादा नहीं पकाना है।
  • इसके बाद इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालकर इसे अच्छे से भून लें।
  • इसके बाद इसमें चावल डालें और तेज आंच में इसे पका लें।
  • आखिरी में इसमें फ्राई किए हुए पनीर डाल दें और अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब आपका गरमा-गरम फ्राइड राइस बनकर तैयार है और इसे खाना शुरू कर सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप डिनर में कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पनीर फ्राइड राइस की रेसिपी बनाने की जरूर कोशिश करें। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पनीर फ्राइड राइस की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Makhani Recipe: कुछ स्पेशल खाना है तो ट्राई करें पनीर मखनी, होटल जैसा मिलेगा स्वाद!

Afgani Paneer Curry: अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये अफगानी पनीर करी: शेफ कुणाल

Paneer Kali Mirch Recipe: घर में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर काली मिर्च, जानें बनाने का तरीका

Palak Paneer Paratha: सब्ज़ी की जगह ऐसे बनाएं पालक पनीर पराठा, जानें बनाने की विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *