Search

Home / hindi recipe / Mango Lassi Recipe: उमस भरी गर्मी में अपने घर ऐसे बनाएं मैंगो की लस्सी, मिलेगी ठंडक

Mango Lassi Recipe

Mango Lassi Recipe: उमस भरी गर्मी में अपने घर ऐसे बनाएं मैंगो की लस्सी, मिलेगी ठंडक

Marketing Team | जून 14, 2023

उमस भरी गर्मी के मौसम में मैंगो लस्सी शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही एनर्जी देने वाला एक बेहतरीन ड्रिंक हैं। लस्सी पीने का असली मज़ा समर सीजन में ही आता है। लस्सी कई तरह से बनाई जाती है लेकिन इस मौसम में मैंगो लस्सी का जायका अलग ही मजा देता है। आप अगर आम खाने के शौकीन हैं तो अपने दिन की शुरुआत मैंगो लस्सी के साथ कर सकते हैं।

 

Mango Lassi

 

रूटीन में आमरस खा-खाकर अगर बोरियत हो गई है तो भी मैंगो लस्सी यानी आम की लस्सी को ट्राई किया जा सकता है। मैंगो लस्सी काफी टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइये जल्दी से जान लेते है मैंगो की लस्सी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं मैंगो लस्सी की रेसिपी- How to Make Mango Lassi Recipe

सामग्री:

  • आम- 4
  • दही- 2 कप
  • इलायची पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • टूटी फ्रूटी- 1 टी स्पून (वैकल्पिक)
  • चीनी- 5 टेबल स्पून

मैंगो लस्सी बनाने की आसान विधि:

  • मैंगो लस्सी यानी आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले मीठे रसीले आम का सेलेक्शन करें।
  • अब आम को धोएं और उसे काटकर गूदा एक बड़ी बाउल में निकालें।
  • एक-एक कर सारे आम का गूदा निकालें और गुठली को अलग करें।
  • अब ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डालकर कुछ सेकंड तक ब्लेंड करें।
  • इसके बाद मिश्रण में इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं।
  • अब मिश्रण को 20 सेकंड तक ब्लेंड करें।
  • इसके बाद दोबारा ढक्कन खोलें और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर ढक्कन लगाएं और 1 से 2 मिनट तक ब्लेंड करें।
  • जब तक कि लस्सी अच्छी तरह से स्मूद न हो जाए।
  • इसके बाद लस्सी को एक बर्तन में निकाल लें।
  • अब 20 मिनट के लिए लस्सी को फ्रिज में रख दें।
  • जिससे अच्छी तरह से ठंडी हो सके।
  • लस्सी ठंडी होने के बाद उसे सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से टूटी-फ्रूटी से सजावट कर दें।
  • चाहें तो लस्सी में एक-दो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
  • मैंगो लस्सी पीने के बाद शरीर में ठंडक घुल जाएगी।

 

 

 

 

अगर आप भी उमस भरी गर्मी में अपनी बॉडी को ठंडा रखना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मैंगो की लस्सी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये पीने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी आम की लस्सी आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Cucumber Lassi Recipe: गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के लिए ऐसे बनाएं खीरा की लस्सी, जानें विधि

Immunity Booster Fruits: जानिए कौनसे 9 फलों को खाना बढ़ाएगा आपकी इम्यूनिटी?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Raw Mango Benefits: वरदान से कम नहीं हैं कच्चे आम के 10 फायदे, जानें कैसे?

Raw Mango and Garlic Chutney: घर में झटपट बनाएं कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *