अगर आप भी इस वीकेंड को जायकेदार और जबरदस्त बनाना चाहते है, तो ट्राई करें चिली गार्लिक फिश की ये स्वादिष्ट स्नैक्स रेसिपी। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान है और इसका स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को पसंद भी आता है।
साथ ही घर पर अचानक आए मेहमानों को भी यह रेसिपी खिला सकते है। क्योंकि ये डिश उनके लिए एक दम परफेक्ट है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए चिली गार्लिक फिश रेसिपी के बारे में।
कैसे बनाएं चिल्ली गार्लिक फिश की रेसिपी (How to Make Chilli Garlic Fish Recipe)
सामग्री:
- सूरजमुखी तेल- 30 मिली
- सेलेरी- 1 टी स्पून (टुकड़ों में कटा हुआ)
- दगड फूल- 1/2 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- ताहिनी पेस्ट- 3 टेबल स्पून
- लहसून- 2 टेबल स्पून (टुकड़ों में कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 टी स्पून (टुकड़ों में कटा हुआ)
- चिली फ्लेक्स- 1 टी स्पून
- अनार का पाउडर- 2 टी स्पून
- बोनलेस बासा मछली- 500 ग्राम
चिल्ली गार्लिक फिश बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले चिली गार्लिक फिश बनाने के लिए बासा मछली की हड्डियां को निकालकर उसे रेक्टेंगुलर शेप में एक इंच मोटा और 3 इंच लंबाई में काटकर एक तरफ रख दें।
- अब एक मिक्सिंग बॉउल में ताहिनी और तेल को अच्छी तरह मिला लें।
- इसमें लहसुन, ग्रीन चिली, सेलेरी और चिली फ्लेक्स और नमक डालें।
- अब दगल फूल और अनार के पाउडर को फूलने तक मिक्स करें।
- इसके बाद फिश इसमें मेरिनेट करें और इसे 2 घंटे के लिए रेफ्रिजेटर में रख दें।
- इसके बाद स्क्यूअर में लगाएं और ग्रिल करें या हॉट ग्रिल करें।
- अब फिर फिश को अंदर से पकने दें।
- इसके बाद चिली गार्लिक फिश को गरमा-गरम खाना शुरू करें।
प्रिय पाठकों यदि आप इस वीकेंड को खास बनाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में चिली गार्लिक फिश को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी चिली गार्लिक फिश का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Omega 3 Benefits: रोजाना ओमेगा-3 के सेवन से होंगे ये 12 गज़ब के फायदे, जानिए कैसे?
महाराष्ट्र के मछुआरे ने पकडी सोने के दिल वाली मछली बना रातों रात करोडपति।
विटामिन डी के स्रोत, प्रकार, फायदे और नुकसान – Vitamin D
Ginger Garlic Soup Recipe: अपनी रसोई में रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं जिंजर-गार्लिक का सूप
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

