Search

Home / News Stories / महाराष्ट्र के मछुआरे ने पकडी सोने के दिल वाली मछली बना रातों रात करोडपति।

fisherman

महाराष्ट्र के मछुआरे ने पकडी सोने के दिल वाली मछली बना रातों रात करोडपति।

Sonali Bhadula | सितम्बर 9, 2021

चमत्कार होते हैं और इस बात का सत्यापन आप हाल ही में महाराष्ट्र में हुई एक घटना के आधार पर कर सकते हैं। अगर आप किस्मत जैसी बातों पर भरोसा नहीं करते तो यह घटना इन बातों पर आपके विश्वास को थोडा बढा सकती है। एक मछुआरा जो एक ही दिन में करोडपति बन गया। जी हाँ पालघर के एक छोटे से गाँव में रहने वाले एक मछुआरे के साथ कुछ ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक छोटे से गाँव मुरबे में रहने वाले चन्द्रकांत नाम के मछुआरे ने मानसून में मछली पकडने पर लगे प्रतिबन्ध के बाद 28 अगस्त को जब अपनी नाँव समुंद्र में उतारी तो वह नहीं जानता था कि वह वापस आते हुए करोडपति बन कर लौटेगा।

Ghol Fish

यह दिन उसके लिए एक सादाहरण दिन के जैसा ही था, जब तक की उसने महसूस किया की आज उसका फिशिंग नेट सामान्या दिनों से कुछ ज्यादा भारी है। उसने जल्दी ही अपने नेट को बाहर खींचा और पाया की उसके नेट में लगभग 150 तक घोल मछलियाँ फंसी हुई है, रिर्पोट के अनुसार जिनकी बोली की कीमत लगभग 1.33 करोड तक बताई जा रही है। जिसकी पुष्टी चंद्रकांत के बेटे सोमनाथ के व्दारा की गयी है।

अब सवाल यह है कि आखिर उन मछलियों में ऐसा क्या था जिससे कि एक मछुआरा रातें रात करोडपति बन गया? घोल मछली जिसे वैज्ञानिक रुप से प्रोटोनिबिया डायकैंथस के रुप में जाना जाता है,सबसे मंहगी समुद्री मछलियों में से एक है। दक्षिण-पूर्व एशिया और हांगकांग में इसकी काफी मांग है। कहा जाता है कि इसके पंखो का औषधिय महत्व है, और सिंगापुर में शराब के उत्पादन में भी इसका उपयोग किया जाता है।

इस मछली में कई विटामिन,खनिज और प्रोटीन होते हैं जो आंखो की रोशनी को बनाए रखने में सहायक होती है। घोल मछली में कोलेजन की मात्रा झुर्रियों को रोकती है और त्वचा का लीच को को भी बरकरार रखती है। इसमे मौजूद ओमेगा-3 सामाग्री नियमित रूप से खिलाए जाने पर शिशुओं के IQ में सुधार करती है, और मस्तिष्क कोशिकाओं के विकास में सहायक होती है। घोल मछली के पेट में एक थैली होती है,जिसकी विदेशों में काफी मांग है। यही कारण है कि इसे ‘सोने के दिल वाली मछली’ भी कहा जाता है।

आप भी अपनी राय हमें नीचे कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टीकल हमें बतायें, और शेयर करे अपने दोस्तों और परिवार के साथ। खाने से जुडी और भी लेटेस्ट न्यूज और नई रेसिपीज के लिए जुडे रहिये BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

BLOG TAGS

News Stories

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *