राजस्थानी व्यंजन अपने लाजवाब स्वाद के लिए जाने जाते है। साथ ही ये व्यंजन घी और सुगंधित मसालों से भी भरपूर होते है। इसलिए गट्टे की सब्जी भी एक मशहूर व्यंजन है। जिसका लुत्फ आपने अब तक कई बार उठाया होगा। साथ ही इस व्यंजन को विशेष अवसरों और त्योहारों पर भी बनाया जा सकता है। और इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद आपको काफी पसंद भी आएगा।
इसलिए आप भी इसे डिनर में तैयार कर सकते है। साथ ही आप ढाबा स्टाइल में गट्टे की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। और इनकी मदद से आप स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते है। जिसका स्वाद आपको दीवाना बना देगा। तो चलिए बिना देर किए जानते गट्टे की सब्ज़ी की रेसिपी के बारे में।
कैसे बनाएं गट्टे की सब्जी की रेसिपी (How to Make Gatte Ki Sabzi Recipe)
सामग्री:
- बेसन- 200 ग्राम
- रिफाइंड ऑयल- 2 चम्मच
- अदरक- 20 ग्राम
- हींग- 2 चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- पिसी हुई हल्दी- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- दही- 200 ग्राम
- घी- 2 बड़े चम्मच
- सरसों के दाने- 2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 4
- काली मिर्च- आवश्यकतानुसार
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गट्टे की सब्जी बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लें। उसमें बेसन, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक और एक चुटकी हींग मिलाएं। इसके बाद इसमें ढाई बड़े चम्मच घी डालें। इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालें। अब हथेली पर थोड़ा सा घी लगाकर मिश्रण का आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद आटे को बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग को बेलनाकार साइज में बेलना शुरू करें।
- अब कढ़ाई को तेज आंच पर रखें और उसमें पानी गर्म करें। इसमें उबाल आने दें और इसमें बेसन के बनाए हुए रोल डालें। रोल्स को हल्का और मुलायम होने तक पकाएं। इसी तरह से सभी बचे हुए रोल को पका लें और फिर बर्नर को बंद कर दें। इन्हें हल्का ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लीजिए।
- अब एक दूसरी कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें और उसमें काली राई डालें। उन्हें चटकने तक भूनें। फिर जीरा डालें और उन्हें भूनें। इसके बाद तेल में हींग डालकर कुछ सेकेंड तक पकाएं।
- इस बीच अदरक और हरी मिर्च डालकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को कढ़ाई में डालिए। फिर कढ़ाई में बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर और बचा हुआ हल्दी पाउडर डाल दीजिए। अदरक-लहसुन के पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि उसकी महक न चली जाए।
- इसके बाद कढ़ाई में गरम मसाला, धनियां पाउडर और स्वादानुसार नमक डालिये। कढ़ाई में एक कप पानी डालिये और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला दीजिये। इस बीच दही को नरम होने तक फेंटें।
- कढ़ाई में दही डालिये और मसाले को दही में मिलाने के लिये चमचे से चला दीजिये। सुनिश्चित करें कि ग्रेवी पतली हो और लगभग 6 से 7 मिनट तक पकाएं। बेसन के रोल को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- जब ग्रेवी की सतह पर तेल के धब्बे दिखाई देने लगे तो इसमें सारे कटे हुए रोल डाल कर कुछ देर पकाएं। इसे उबाल लें और आंच को कम कर दें। रोल्स को ग्रेवी में 5 से 10 मिनट के लिए पकने दें। अब गट्टे की सब्जी बनकर तैयार है, इसे चावल या रोटी के साथ खाना शुरू कर सकते है।
प्रिय पाठकों यदि आप भी राजस्थानी व्यंजन का लुफ्त उठाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में गट्टे की सब्ज़ी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि ये गट्टे की सब्जी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है, साथ ही इसे अपनी रसोई में आसानी से बना भी सकते है, साथ ही अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें, ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान
Punjabi Style Tinda Recipe: टिंडा देखकर मुंह बनाने वाले उंगलियां चाटकर खाएंगे ये सब्ज़ी
Arbi ki Sabzi Recipe: एक ही सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो घर में ऐसे बनाएं अरबी की सब्ज़ी
Kathal ki Sabji: कुकर में झटपट बनाएं ये सब्जी, ढाबे वाली रेसिपी को कर देगी फेल
करेले की चटपटी सब्ज़ी जो किसको नहीं लगेगी कड़वी
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

